{"_id":"5c517bb5bdec220bb35c2c97","slug":"noida-man-burn-himself-by-kerosene-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को आग लगाई, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को आग लगाई, हुई मौत
Wed, 30 Jan 2019 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Jan 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में एक युवक ने मंगलवार शाम को अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली और बुरी तरह जल गया। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना ईकोटेक-3 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गांव सादुल्लापुर में रहने वाले 25 वर्षीय ओमकार ने मंगलवार शाम को अपने घर पर मिट्टी तेल स्वयं पर डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवक मानसिक तनाव में था।