{"_id":"669477d5aefff22aa5084ccb","slug":"noida-liquor-served-on-the-road-by-making-a-bar-in-a-vintage-car-jam-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida : विटेंज कार में बार बनाकर सड़क पर परोसी शराब, शाम से देर रात तक बनी रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida : विटेंज कार में बार बनाकर सड़क पर परोसी शराब, शाम से देर रात तक बनी रही जाम की स्थिति
Mon, 15 Jul 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:44 AM IST
सार
इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था। डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कार में बार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-73 में रविवार रात शौर्य बैंक्वेट हॉल के समीप बीच सड़क विटेंज कार में बार बनाकर शराब परोसी गई। इससे लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। विटेंज कार को एलईडी लाइट से सजाया गया था। डीजे पर डांस करते हुए बराती विटेंज कार से शराब लेकर मस्ती करते नजर आए। ट्रैफिक जाम से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बार ऑन व्हील्स के नाम से संचालित विंटेज कार को हटवाकर जाम खुलवाया। इस बीच आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ विंटेज कार मिली। बार संचालक सामान समेट कर फरार हो गया था। हालांकि, आबकारी विभाग का दावा है कि यह कार बैंक्वेट हॉल की है और उन्होंने इसका लाइसेंस लिया है, लेकिन हॉल के बार इसे लगाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि, यहां बना यूटर्न भी जाम का प्रमुख कारण है। इसकी शिकायत लगातार निवासी ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। इससे आसपास के निवासियों में गुस्सा है। लोगों को एक किलोमीटर के सफर में 30 से 40 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन