{"_id":"657fa40d59c978a0340a31a5","slug":"noida-jumped-into-yamuna-to-get-a-reel-made-the-waves-took-him-away-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा, साथ बहा ले गईं लहरें, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा, साथ बहा ले गईं लहरें, तलाश में जुटे गोताखोर
Mon, 18 Dec 2023 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:14 AM IST
सार
रविवार दोपहर हुए हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फलैदा गांव में गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना नदी में कूदा विकास (21) गहरे पानी में डूब गया। रविवार दोपहर हुए हादसे के दौरान विकास का छोटा भाई प्रिंस मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बताया गया है कि विकास रील बनवाने के लिए यमुना में कूदा था। स्थानीय गोताखोर विकास की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बाद भी विकास का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि युवक की बुग्गी का बैल खुलकर यमुना में चला गया जिसे पकड़ने यमुना में जाने के दौरान युवक डूब गया। फलैदा गांव के नजदीक गोशाला के पास विकास के खेत हैं।
विज्ञापन
विकास रविवार को अपने भाई प्रिंस के साथ खेत पर गया था। इस दौरान वह वहां घूम रहे गोवंश को अन्य युवकों के साथ मिलकर दूर भगाने लगा। गांव के करीब यमुना से जुड़ा पोखर है। पोखर के जरिये विकास गोवंश को यमुना पार भेजने का प्रयास करने लगा। इससे पहले विकास ने प्रिंस से गोवंश को लेकर यमुना में ले जाने का वीडियो बना लेने को कहा था। विकास गोवंश की पूंछ पकड़कर यमुना की ओर दौड़ने लगा। इस बीच गोवंश के यमुना में कूदने पर विकास उसकी पूंछ पकड़कर यमुना में कूद गया। प्रिंस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा। गहरे पानी में जाने पर विकास के हाथ से गोवंश की पूंछ छूट गई और वह डूबने लगा।
विज्ञापन
मोबाइल में कैद हुआ हादसा
विकास के यमुना में डूबने की घटना मोबाइल में कैद हुई है। वायरल वीडियो में प्रिंस व कुछ युवक और जोर लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं जबकि विकास तैरने का प्रयास करता दिख रहा है। विकास दूसरे किनारे के करीब पहुंच गया था।