फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida-Greater Noida Expressway, five people died in the accident.

हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sun, 16 Nov 2014 10:03 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Noida-Greater Noida Expressway, five people died in the accident.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो आगे जा रहे ट्रॉले में जा घुसी।

विज्ञापन


मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के डॉक्टर का परिजन बताया जा रहा है। कार में 10 लोग सवार थे। घायलों को क्रेन व कटर की मदद से निकाला जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एम्स में कार्यरत और दिल्ली के नांगलोई में शिवराम पार्क (मकान नंबर ई-77) में रहने वाले डॉक्टर राकेश कुमार शनिवार को किसी कार्यक्रम से अपने परिवार के सदस्यों के साथ कासगंज, एटा से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दस बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर झट्टा बादौली गांव के नजदीक तेज गति से जा रही उनकी स्कॉर्पियो ट्रॉले में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

क्रेन और कटर की मदद से घायलों को निकाला गया बाहर

Noida-Greater Noida Expressway, five people died in the accident.

एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे लोगों ने अपनी कार रोकी और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन व कटर की मदद से घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पातल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

स्कॉर्पियो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि ड्राइवर कार के स्टीयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। ड्राइवर को कार से निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

ज्यादा समय लगने के कारण जब तक ड्राइवर को निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वालों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। तीन घायलों को कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। इसके अलावा राकेश और सुनीता को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा के एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। कार से मिले मोबाइल के जरिये पता चला कि ये लोग नांगलोई के रहने वाले हैं और एम्स में कार्यरत डॉक्टर के परिजन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed