फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Girl shivani won 25 million in KBC

10वीं की छात्रा ने किया कमाल, कौन बनेगा करोड़पति में जीत लिए 25 लाख

Sat, 17 Nov 2018 07:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Nov 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
Noida Girl shivani won 25 million in KBC
shivani kbc - फोटो : soni tv
नोएडा की एक बेटी ने केबीसी जूनियर करमवीर स्पेशल में 25 लाख रुपये जीते हैं। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देने वाली शिवानी तिवारी गेझा में सपरिवार रहती है। महर्षि स्कूल में 10वीं की छात्रा शिवानी पढ़ाई के साथ-साथ बास्केटबॉल खेलने में माहिर है।
विज्ञापन


शिवानी के पिता रामकुमार का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी बच्ची को आगे पढ़ा सकें। रामकुमार के पांच बच्चे हैं। पढ़ाई में माहिर शिवानी की मेहनत रंग लाई है। शुक्रवार को उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये जीते हैं।
विज्ञापन


बड़ी रकम जीतने से घर के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं शिवानी के कोच तुषार ने बताया कि उसका चयन एनजीओ के माध्यम से हुआ था। जिसके संचालक प्रद्युत हैं। वह सेक्टर-93 में करीब 1 हजार गरीब बच्चों को निशुल्क में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग दे रहे हैं। वहीं केबीसी में शिवानी ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच तुषार, सचिन बंसल व प्रद्युत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहम है कि केबीसी के इस सीजन में हॉट सीट पर बैठने वाली शिवानी नोएडा की दूसरी प्रतियोगी हैं। इससे पहले नोएडा निवासी और एनएमआरसी में मेट्रो ड्राइवर निकिता केबीसी में 3.20 लाख जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed