अपने हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों से ऐंठती थी मोटी रकम, पिता ने भी की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने युवती पर ‘हनी ट्रैप’ में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं, मामले में ग्राम प्रधान के लेटर पैड पर युवती के पिता ने बेटी पर लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत लिखी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी युवती गांव व आसपास क्षेत्रों में रहने वाले युवकों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है। वहीं, विरोध पर झूठे मामले में फंसाते हुए पुलिस से शिकायत कर देती है।
युवती के साथ कुछ अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं, जो युवती के आरोप लगाने के बाद पीड़ित पर दबाव बनाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी युवती ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर इसी तरह से फर्जी केस दर्ज कराया था और बाद में रुपये लेकर समझौता कर लिया। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
पंचायत में चौकी प्रभारी समेत कोतवाली के तीन दरोगा भी मौजूद रहे। लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं, जेवर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवती ने एक वीडियो के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
अदालत में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। लोगों द्वारा युवती पर लगाए आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। जांच में अगर युवती पर लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो कार्रवाई की जाएगी।