फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Four students arrested for arms smuggling

Noida : हथियारों की तस्करी के आरोप में चार छात्र गिरफ्तार, तमंचे बरामद

Sun, 23 Apr 2023 08:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 08:01 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान छतारी (बुलंदशहर) निवासी अमन शर्मा व राज, पहासू (बुलंदशहर) निवासी अभिषेक और तेजपुर (अलीगढ़) निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Noida: Four students arrested for arms smuggling
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हथियारों की तस्करी करने के आरोप में कासना थाना पुलिस स्नातक की पढ़ाई कर रहे चार छात्रों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान छतारी (बुलंदशहर) निवासी अमन शर्मा व राज, पहासू (बुलंदशहर) निवासी अभिषेक और तेजपुर (अलीगढ़) निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी मेरठ में एक अन्य आरोपी से चार से छह हजार रुपये में तमंचा खरीदकर आठ से दस हजार रुपये में बेचते थे। आरोपी कासना में एक व्यक्ति को तमंचा बेचने आए थे, तभी पुलिस ने चारों को दबोच लिया। आरोपियों से छह अवैध हथियार व तमंचे बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस मेरठ निवासी आरोपी की तलाश में है। कासना थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार देर रात सिरसा  गोलचक्कर से चार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलीगढ़ के कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। शौक पूरे करने के लिए आरोपी तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed