फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida fire incident search operation completed, no dead body recovered

नोएडा आग हादसा: 76 घंटे बाद सर्च ऑपरेशन पूरा, नहीं मिला कोई शव

Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
 noida fire incident search operation completed, no dead body recovered
सर्च ऑपरेशन 72 घंटे चला - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-11 एफ-55 स्थित एक्सेल ग्रीनटेक कंपनी में 76 घंटे बाद सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है। जांच टीम को कोई और शव बरामद नहीं हुआ है। कंपनी में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगने से महिला अधिकारी जसमीत कौर और मालिक संजय दास समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


 पुलिस-प्रशासन को आशंका थी कि कंपनी में जले हुए कबाड़ के बीच कुछ और शव हो सकते हैं। इसके लिए तीन दिन से लगातार कंपनी में सर्च ऑपरेशन चल रहा था, जो शनिवार शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। शनिवार को पवन के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उसकी शिनाख्त कर दी। अब सभी छह मरने वालों की शिनाख्त हो चुकी है।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता मोहम्मद इशरत ने बताया कि कंपनी से पूरा कूड़ा उठा लिया गया है। इस दौरान कंपनी में काफी मात्रा में पैक सामान और दो जली हुई बाइक  मिली हैं। इन्हें थाना सेक्टर-24 पुलिस को सौंप दिया गया है। कंपनी में कूड़ा उठाने और सर्च अभियान में मदद करने के लिए प्राधिकरण के 200 मजदूर, 4 बुलडोजर, 10 ट्रैक्टर और लगभग 20 डंपर लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ श्रमिक कूड़ा उठाने के दौरान शीशा लगने से घायल भी हो गए। कबाड़ उठाते समय सिर पर हेलमेट नहीं पहनने से एक महिला श्रमिक घायल हो गई। कंपनी में हादसा होने के बाद काफी मात्रा में जला हुआ कबाड़ फैला था। बेसमेंट में कई फुट पानी भरा था। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को आशंका थी कि कबाड़ या बेसमेंट के पानी में कोई और शव पड़ा हो सकता है। 

लिहाजा, शवों की तलाश के लिए शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। एनडीआरएफ को कोई और शव बरामद नहीं हुआ है।

संजय का हुआ अंतिम संस्कार

 noida fire incident search operation completed, no dead body recovered
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम कंपनी मालिक संजय दास के शव की पहचान होने के बाद रात करीब दस बजे परिजन को शव सौंप दिया गया था। शुक्रवार रात ही परिजन ने संजय का अंतिम संस्कार कर दिया था। 

एक और लापता ट्रांसपोर्टर पवन शर्मा के परिजन शिव रतन भी पुलिस से मिले और पवन के शव की पहचान कर दी। बताते हैं कि पवन अपनी तनख्वाह लेने के लिए कंपनी गया था। पहले यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आग लगने के वक्त पवन अंदर था या बाहर। लेकिन शनिवार शाम को पता चला कि पवन अंदर ही इंतजार कर रहा था, तभी हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, संजय दास की मौत की पुष्टि होने के बाद भी एक्सेल कंपनी के दो अन्य मालिक महबूब अख्तर और राजेश पोट्टी पुलिस के सामने नहीं आए हैं। उधर, एसआरएस कंपनी के मालिकों ने भी अब तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इनके मोबाइल अब भी बंद हैं। जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed