फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Fine of one crore on 35 restaurants including Sagar Ratna

Noida : सागर रत्ना समेत 35 रेस्तरां पर एक करोड़ का जुर्माना, प्राधिकरण के आदेश की अवहेलना पर लगाया अर्थ-दंड

Fri, 15 Mar 2024 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 05:33 AM IST
सार

रसोई के चिकनाई युक्त पानी को सीधे नाले में बहाने पर प्राधिकरण ने द येलो चिली और सागर रत्ना समेत शहर के 35 होटलों-रेस्तरां और वाणिज्यिक संस्थानों पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Noida: Fine of one crore on 35 restaurants including Sagar Ratna
Demo Pic

विस्तार

रसोई के चिकनाई युक्त पानी को सीधे नाले में बहाने पर प्राधिकरण ने द येलो चिली और सागर रत्ना समेत शहर के 35 होटलों-रेस्तरां और वाणिज्यिक संस्थानों पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया है। बीते दिनों प्राधिकरण ने निरीक्षण के बाद 15 दिनों में ऐसे पानी के शोधन के लिए तंत्र विकसित करने के लिए कहा था। केवल 5 रेस्तरां और होटलों ने किया प्राधिकरण के आदेश का अनुपालन। 

विज्ञापन


तय समय में कार्रवाई नहीं करने पर प्राधिकरण ने जुर्माना लगाया है। वहीं, केवल पांच संस्थानों ने ही तंत्र विकसित किया। प्राधिकरण के निरीक्षण में पता चला था कि रसोई का चिकनाई युक्त पानी बिना शोधन के सीधे सीवर में डाला जा रहा है। इससे सीवर लाइन जाम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद इसे शोधन के बाद नाले में बहाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इन पर 2 लाख रुपये का जुर्माना
सेक्टर-104 का कोर्ट यार्ड डिनर, कोलोकल रेस्तरां, एट लाइफ रेस्तरां, ला पिनोज पिज्जा, बाबाज रेस्तरां, आहार रेस्तरां, द जायंट पांंडा एशियन रेस्तरां, स्वीट रेस्तरां, हाजीपुर का छवि होटल, अव्यादी फूड तरकारी, अल नवाब रेस्तरां, फिलिया रेस्तरां, गब्बर ढाबा, सिंह फूड, बाबा दा ढाबा, द आर्टिजन वॉक फूड कोर्ट, डैड्ज ट्रीट, सेक्टर-18 का खान काठी रोल्स, चाइनीज-18, देसी वाइबिस, ढाबा एट अट्टा, चाउमैन, स्वागत रेस्तरां, नजीर फूड्स और द पटियाला किचन।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर 5  लाख का जुर्माना
सेक्टर-104 का द येलो चिली, स्पेजिया बिस्ट्रो, हाजीपुर का स्टर्लिंग मॉल, सेक्टर-18 का गुलाटी पंजाबी स्वाद, पृथ्वी, वॉक इन द वुड्स, राधे श्याम, द तंदूरी विलेज, हीरा स्वीट्स और सागर रत्ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed