फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    Noida: dead body of student found hanging in school, family suspect of misdeed and murder

नोएडा : स्कूल में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिवार को दुष्कर्म और हत्या का शक

Mon, 13 Jul 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 13 Jul 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
 Noida: dead body of student found hanging in school, family suspect of misdeed and murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

 नोएडा के एक स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा का शव स्कूल में फंदे से लटका पाया गया था। छात्रा के परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर दुष्कर्म, हत्या और उनकी सहमति के बिना दाह संस्कार करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना सेक्टर-115 के स्कूल में 3 जुलाई को हुई थी और रविवार को सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। छात्रा के परिवार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई कई है।  वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि अगर छात्रा के परिवार की तरफ से कोई शिकायत की जाती है तो मामले में जांच की जाएगी।

विज्ञापन

 

परिवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लगाई मदद की गुहार
मृतका का परिवार  हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। परिवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर नोएडा स्कूल के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतका की मां ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से मदद का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नोएडा,  रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया से घटना के बारे में जानकारी मिली है। परिवार ने आरोप लगाया है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इस मामले में तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर घटनास्थल से जानकारी जुटाई है।

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला कि लड़की ने 3 जुलाई को आत्महत्या करने से पहले अपने पास एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से लिखा था कि उसकी आत्महत्या के लिए स्कूल सहित कोई भी जिम्मेदार नहीं है। उसने सुसाइड नोट में अपने परिवार और कुछ समस्याओं के बारे में लिखा है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्रा के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इससे अवगत करा दिया है। अगर अब भी उन्हें कोई शिकायत है तो वे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर परिवार के पास कोई ठोस सबूत है तो परिवार पुलिस को दे सकता हैं। मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

परिवार को दुष्कर्म कर हत्या का शक

परिवार ने दावा किया है कि उनके तीन बच्चे उस स्कूल में पढ़ते हैं। नोएडा के सेक्टर-115 स्कूल कैम्पस में दो लड़कियां, जबकि एक बेटा स्कूल की दूसरी शाखा में है। कोरोना लॉकडाउन के कारण उनके बच्चे घर लौट आए थे और 18 जून को अपने स्कूलों में वापस लौट गए थे। लड़की के माता-पिता को 3 जुलाई को स्कूल से फोन आया और उन्होंने उनके बड़े बच्चे के बारे में कुछ बताने के लिए उन्हें तुरंत स्कूल पहुंचने के लिए कहा था।

छात्रा की मां ने कहा कि जब वह और उनके पति स्कूल में पहुंचे तो स्कूल के अधिकारियों ने उनके फोन जबरन छीन लिए और उन्हें उनकी बेटी का शव कक्षा के पंखे से लटका हुआ दिखाया गया।

मां ने आरोप लगाया कि स्कूल ने उन्हें जबरन शव के दाह संस्कार के बारे में कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने हमारे मना करने के बाद भी जबरन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां ने दावा किया कि उसकी बेटी का शरीर नीला पड़ गया था और कपड़े फट हुए थे और छत के पंखे से शव लटका हुआ था।

मृतका की मां ने एक वीडियो में दावा किया है कि मेरी बेटी को स्कूल में मार दिया गया है और मुझे शक है कि उसके साथ वहां कुछ भयानक हुआ है। वहां के लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मारकर उसका शव पंखे से लटका दिया।

उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करती हूं, कृपया हमारी मदद करें ! हमारे पास वकीलों के लिए पैसा नहीं हैं। कृपया हमें न्याय दिलाने में मदद करें। यह किसी भी अन्य बच्चे के साथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed