फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Crime News Police found missing child in four hours

Noida Crime News: लापता बच्चे को पुलिस ने चार घंटे में ढूंढा, किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 10:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Dec 2023 10:24 PM IST
सार

नोएडा में पुलिस ने घर के बाहर से लापता हुए ढाई साल के बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को भी पुलिस ने सकुशल ढृंढ लिया।
 

विज्ञापन
Noida Crime News Police found missing child in four hours
Pratapgarh News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा में घर के बाहर से लापता हुए ढाई साल के बच्चे को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने ढूंढ लिया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बरेली निवासी एक शख्स ने शिकायत की थी कि वह परिवार के साथ बरौला में रहता है। शुक्रवार सुबह उसका ढाई साल का बेटा अभिजीत खेलते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह शाम तक तलाशते रहे, लेकिन नहीं मिला, तब इसकी शिकायत पुलिस से की गई। बच्चे को ढूंढने के लिए एक टीम गठित की गई और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। चार घंटे बाद घर से 900 मीटर दूर नाले के पास लापता बच्चा रोते हुए पुलिस को मिला।

विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को भी पुलिस ने सकुशल ढृंढ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह निठारी गांव में रहता है। एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि दिलीप उसकी बेटी को बहलाकर ले गया है। किशोरी को ढूंढने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed