{"_id":"65273de393a4636d55086b05","slug":"noida-canter-driver-was-beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : चोरी की आशंका पर टोका तो कैंटर चालक को पीटकर मार डाला, नाबालिग आरोपी की आज पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : चोरी की आशंका पर टोका तो कैंटर चालक को पीटकर मार डाला, नाबालिग आरोपी की आज पेशी
Thu, 12 Oct 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:59 AM IST
सार
चोरी की आशंका से टोके जाने से नाराज युवक और िकशोर ने ट्रक चालक दनकौर निवासी राजेश की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
ढाबे पर खाना खाने जा रहे चालक ने कैंटर के पास संदिग्ध अवस्था में टहल रहे युवक और किशोर को टोका। चोरी की आशंका से टोके जाने से नाराज युवक और िकशोर ने ट्रक चालक दनकौर निवासी राजेश की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कासना साइट-5 में रविवार (8 अक्तूबर) रात हुई पिटाई से राजेश की आंत फट गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ नगर निवासी गोविंद को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरा नाबालिग आरोपी परिजनों की सुपुर्दगी में है। जिसे बृहस्पतिवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों आरोपियों को भी चोट आई हैं। पुलिस के मुताबिक कैंटर चालक राजेश रविवार रात कासना साइट-5 में कैंटर खड़ा कर ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। राजेश ने ट्रक के पास दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इनमें से एक युवक और एक किशोर थे।
विज्ञापन
चोरी की आशंका होने पर उसने दोनों को टोक दिया। इस बात पर दोनों का राजेश से झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी पास की झुग्गी से रॉड निकाल ले लाए। उन्होंने राजेश पर हमला कर दिया। किसी तरह राजेश ने मामले की सूचना ट्रांसपोर्टर और परिजनों को दी। परिजन राजेश को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले गए।
जहां डॉक्टरों ने बुरी तरह पिटाई से आंत फटने की जानकारी दी। मंगलवार रात उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजेश के पिता धर्मवीर की शिकायत पर गोविंद और उसके किशोर साथी पर केस दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपी मूलरूप से सिद्धार्थनगर निवासी हैं। पुलिस ने गोविंद को हिरासत में लिया है। दनकौर निवासी राजेश दो भाई थे। करीब वर्ष भर पहले हादसे में राजेश के भाई की मौत हो गई थी। राजेश कासना में रहता था। कुछ समय पहले उसकी शादी हुई थी।