नोएडा उपचुनाव: वोट देने से पहले जानिए खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में उपचुनाव के लिए शनिवार को 5,24,676 मतदाता मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए 97 मतदान केंद्रों के 461 मतदान स्थलों पर वोट डालने की व्यवस्था की गई है। वहीं, छह कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स और छह कंपनी पीएसी के साथ जिला पुलिस चुनावों के दौरान इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा करेगी।
ढाई वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव के बाद फिर से उपचुनाव के समर में शहर की जनता अपनी कसौटी पर 12 प्रत्याशियों को परखेगी। 16 सितंबर को काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि कौन पास है और कौन फेल।
गौतमबुद्ध नगर डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी एवी राजामौली ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार शाम से ही जिले से जुड़ी 12 अंतरराज्जीय (दिल्ली, हरियाणा) और आठ अंतरजनपदीय (गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़) सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इस दौरान वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी।
278 अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा
विधानसभा के 461 बूथों पर प्रत्येक पर चार मतदान कर्मी उपस्थित रहेंगे। इस लिहाज से 1844 मतदान कर्मी सवा पांच लाख मतदाताओं को मतदान कराएंगे। इसके अलावा करीब पांच सौ रिजर्व मतदान कर्मी फेज-2 स्थित फूल मंडी में उपस्थित रहेंगे।
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि 97 मतदान केंद्रों में छह कंपनी पीएसी और छह कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स के अलावा जिले के 16 थानों की फोर्स और जोन के सभी जिलों की पुलिस सुरक्षा में लगी रहेगी। इसके अलावा 25 पिकेट और सात थानों पर प्रत्येक चार मोबाइल टीमें लगाई जाएंगी।
एसडीएम दादरी राजेश यादव ने बताया कि जून में लोकसभा चुनाव के दौरान नोएडा विधानसभा के लिए 5,23,753 मतदाता थे। तब से लेकर तीन माह में करीब 923 मतदाता विधानसभा में बढ़े हैं।
278 अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा
प्रशासन ने 278 अतिसंवेदनशील और 114 संवेदनशील बूथ निर्धारित किए हैं। इन पर अर्धसैनिक बलों की संख्या अधिक रहेगी। वहीं, शुक्रवार तक 461 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। ईवीएम पार्टियों के सुपर्द कर दी गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य हैं। कई जगह महिला कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
पढ़िए इस सीट के कुछ आंकड़े
इमरजेंसी के लिए फूलमंडी में दो एंबुलेंस तैनात की गई हैं। किसी की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में दो विशेष वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक पोलिंग पार्टी को इमरजेंसी के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
नोएडा में लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता - 5,23,753
लोकसभा चुनावों के बाद से बढ़े वोट - 923
2014 विधानसभा उपचुनाव में कुल वोट- 5,24,676
पुरुष - 3,05,308
महिला - 2,19,368
2012 विधानसभा चुनाव में मतदाता: 4,28,259
कुल वोट पड़े: 2,09,749
2012 में पड़ा वोट प्रतिशत: 48 फीसदी