फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida : Businessman shot dead in Noida for opposing loot

Noida: सेक्टर-56 पुलिस चौकी के पास व्यापारी की हत्या, पत्नी से कहा था- आता हूं कुछ देर में...चौकसी की खुली पोल

Sun, 23 Apr 2023 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 05:23 AM IST
सार

स्थानीय कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की सक्रियता और घटनास्थल से महज 150 मीटर दूर पर हुई वारदात से सेक्टर-56 पुलिस चौकी की चौकसी की पोल खुल गई। 

विज्ञापन
Noida : Businessman shot dead in Noida for opposing loot
demo pic...

विस्तार

ईद के अलर्ट के दौरान शहर के बीचोबीच रजत विहार के गेट पर व्यापारी की सरेआम हुई हत्या से नोएडा पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की सक्रियता और घटनास्थल से महज 150 मीटर दूर पर हुई वारदात से सेक्टर-56 पुलिस चौकी की चौकसी की पोल खुल गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात महज चार मिनट में बदमाशों ने एक परिवार को तबाह कर दिया और व्यापारी की पत्नी की दुनिया उजड़ गई।  व्यापारी रचित चौहान शुक्रवार रात 11 बजकर 14 मिनट पर दुकान बंद कर घर के लिए निकल रहे थे। तभी पत्नी शिखा को फोन किया था। फोन पर उन्होंने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। अगले चार मिनट में शिखा की पूरी दुनिया उजड़ गई। रचित और शिखा की शादी महज डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। रचित का छोटा भाई विवेक अभी पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन


रचित के पिता भी उसकी दुकान पर बैठते थे। शुक्रवार को वह पहले ही घर आ गए थे। पिता ने पुलिस ने बेटे के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब बेटा तो नहीं मिलेगा कम से कम पुलिस न्याय ही दिला दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर कर रही जांच : पुलिस की चार टीमें वारदात की जांच कर रही हैं। फिलहाल सभी टीमें अलग-अलग पहलुओं की तफ्तीश कर रही हैं। इनमें पैसों का लेन देन, कुछ लोगों से विवाद, सट्टा और लूट के विरोध करने पर हत्या जैसी बातें शामिल हैं। 

रचित था सबका चहेता 
रजत विहार सोसाइटी के आरडब्ल्यू अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि रचित सभी लोगों का चहेता था। वह सबसे मिलता जुलता था और अच्छे से सबका हाल चाल लेता था। उन्होंने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली है। इसके पीछे जो भी शामिल रहा हो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। रचित के पिता का घी का व्यापार है। हालांकि इन दिनों वह अपने बेटे की दुकान पर ही रहते थे। 

आइसक्रीम दुकानदार और अन्य से पूछताछ 
पुलिस घटनास्थल पर मौजूद आइसक्रीम दुकानदार और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। दरअसल मेवाड़ आईसक्रीम नाम से प्रेमलाल कई सालों से दुकान चलाते हैं। वह देर रात तक रुकते हैं। उन्होंने पुलिस को इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी दी। वहीं कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आइसक्रीम दुकानदार ने बताया कि रचित को बदमाशों ने एक गोली मारी है। इससे पहले बदमाशों व रचित के बीच लूटपाट को लेकर झड़प भी हुई थी। 

रचित के साथ आया कर्मचारी फुटकु भी फरार 
जब रचित दुकान से घर के लिए आ रहे थे तब उनके साथ स्कूटी पर कर्मचारी फुटकु भी बैठा हुआ था। वारदात के बाद से फुटकु फरार है। पुलिस जांच में पता चला है कि शनिवार सुबह 7:14 मिनट से फुटकु का मोबाइल बंद है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं वारदात के बाद बदमाश कैश से भरा बैग लेकर भाग गए लेकिन मोबाइल वहीं गिर गया। रचित की दुकान पर चार लोग काम करते हैं। इनमें से दो अवकाश पर हैं। 

मौके पर न जिप्सी थी और न ही कोई पुलिस की गश्त
ईद के मद्देनजर शुक्रवार रात को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर थी। अलर्ट जारी होने के बावजूद रजत विहार कॉलोनी के गेट और पुलिस चौकी के पास हुई हत्या से पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। खोड़ा से सटे होने के कारण रजत विहार वाली सड़क हमेशा से संवदेनशील मानी जाती है। इसके बाद भी इस सड़क पर न कोई जिप्सी थी ना ही कोई पुलिस की गश्त। हत्या के बाद रजत विहार में रहने वाले लोग डरे सहमे हुए हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। गोली लगने के बाद एक सब इंस्पेक्टर ऑटो से रचित को लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद रात साढ़े बारह बजे पुलिस ने रचित के घरवालों को हादसा होने की सूचना दी थी। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से मौत हुई है।


50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले
हत्या के बाद आनन-फानन में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था से लेकर डीसीपी, एसीपी जैसे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इनमें गोली मारने वाला शख्स भी दिखाई दे रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाश रजत विहार के पास से थापर गेट होते हुए खोड़ा कॉलोनी में चला गया। वहां से एनएच होते हुए भाग निकला। इसके साथ ही पता चला है कि घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब था। 

कब क्या हुआ

  • 11:14 मिनट : दुकान बंद कर घर के लिए निकले।
  • 11:17 मिनट : मेवाड़ आइसक्रीम के ठेले पर पहुंचे, दो फालूदा का ऑर्डर दिया।
  • 11: 17 मिनट: बाइक सवार बदमाश पहुंचे, कैश भरा बैग लूटने की कोशिश। विरोध करने पर सीने में मारी गोली।
  • 11:18 मिनट : बैग लूटकर बदमाश थापर गेट होते हुए खोड़ा में हुए दाखिल।
  • 11:30 मिनट : पुलिस कर्मी ऑटो में अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
  • 12:30 मिनट : पुलिस वालों ने परिजनों को दी वारदात की जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed