गौरव चंदेल हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, उठाई न्याय की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के बहुचर्चित व्यापारी गौरव चंदेल हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है
प्रियंका ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति होगी? गौरव चंदेल के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मालूम हो कि पिछले दिनों गुरुग्राम से नोएडा गौड़ सिटी लौटने के दौरान गौरव चंदेल लापता हो गए थे।
बाद में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। अबतक की जांच में यही पता चल पाया है कि उनके साथ लूटपाट की कोशिश की गई थी, जिसका विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के वक्त गौरव एक माह पहले खरीदी गई कार से गौड़ सिटी लौट रहे थे।
गौरव का मोबाइल रात में ही स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद परिजनों ने रात में ही बिसरख कोतवाली में सूचना दे दी थी। उनका शव गौर चौक से पहले जो क्रिकेट ग्राउंड पड़ता है वहां से बरामद किया गया है। परिवार ने देर रात ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने रात में ही कार्रवाई की होती तो गौरव आज जिंदा होता।
इसके अलावा परिवारवालों और पड़ोसियों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा फॉरेंसिक टीम की देर से पहुंचने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जिस जगह से शव बरामद किया गया था, वहां भी बैरीकेडिंग नहीं की गई थी। फॉरेंसिक टीम भी एक दिन बाद वहां से मिट्टी और ब्लड सैंपल लेने के लिए पहुंची। इस बीच बारिश और कई अन्य कारणों से घटनास्थल से कई सबूत भी मिट गए।