फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida builder Diwakar Sharma arrested by Crime Branch for crores of fraud

करोड़ों की ठगी में शुभकामना बिल्डर का निदेशक गिरफ्तार, सोसायटी बनाने का दिया था झांसा

Thu, 13 Sep 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Noida builder Diwakar Sharma arrested by Crime Branch for crores of fraud
नोएडा सेक्टर-137 में आवासीय प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी कंपनी निदेशक दिवाकर शर्मा को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्लैट बुक करते समय खरीदारों को झांसा दिया था कि निर्माण कार्य शुरू होने के 36 महीने के भीतर फ्लैटों का कब्जा दे देगा। 
विज्ञापन


लेकिन ग्राहकों से 90 फीसदी पैसा लेने के बाद उसने निर्माण कार्य बंद कर रुपये निजी काम में निवेश कर दिया। 6 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल, 2017 को नोएडा स्थित आवासीय प्रोजेक्ट, शुभकामना-एडवर्ट-टेकहोम्स में फ्लैट खरीदने वाले 49 लोगों ने ठगी की शिकायत दी थी। ग्राहकों ने बिल्डर पर भरोसा जताकर 90 फीसदी पैसा चुका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बिल्डर ने एक फरवरी 2011 को प्रोजेक्ट पर काम शुरू तो किया, लेकिन कुछ दिन बाद काम रोक दिया। ग्राहकों के बार-बार अनुरोध करने पर भी आरोपी ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इसके बाद उन्होंने शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed