फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Bike rider dragged for 100 meters, dies

Noida : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, अस्पताल में मौत

Mon, 21 Apr 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 06:15 AM IST
सार

बाइक सवार को गंभीर हालत में सेक्टर-62 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Noida: Bike rider dragged for 100 meters, dies
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन पुल के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को सौ मीटर तक घसीटा। बाइक सवार को गंभीर हालत में सेक्टर-62 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार की शिनाख्त गाजियाबार के विजय नगर निवासी रोहित कुमार (40) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त रोहित ने हेलमेट पहन रखा था। 

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रोहित कुमार भाई मोहित के साथ मिलकर गाड़ी चलाते थे।
विज्ञापन


उनकी गाड़ी दस साल से साहिबाबाद के पत्थर मार्केट में चलती है और वहां रात को गाड़ी में पत्थर लोड होता है। रोज की तरह रोहित रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अपनी बाइक से घर से निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने रोहित की बाइक में टक्कर मार दी। वाहन बाइक समेत रोहित को 100 मीटर तक घसीटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया।


वहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित शादीशुदा थे और उनका एक साल का बेटा है। उनके पिता की दो माह पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed