फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida : Auto Expo starts from today

Auto Expo : ऑटो एक्सपो का आगाज आज से, पहले दिन 30 कंपनियों के वाहनों से उठेगा पर्दा

Wed, 11 Jan 2023 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 03:37 AM IST
सार

16वें ऑटो एक्सपो की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ है। पहले दिन अभिनेता शाहरूख खान नए वाहनों से पर्दा उठाएंगे। हालांकि एक्सपो का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। एक्सपो में आम जनता को शुक्रवार से प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
Noida : Auto Expo starts from today
file pic... - फोटो : Reuters file

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को ऑटो एक्सपो शो-2023 का आगाज होगा। आठ दिवसीय एक्सपो के पहले दिन 30 से अधिक वाहन कंपनियां तीन वैश्विक और 75 से अधिक अन्य वाहन पेश करेंगी। इनमें आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन चलित वाहन शामिल होंगे। कंपनियां ऑटोमोबाइल जगत की नवीनतम तकनीक से भी लोगों को रूबरू कराएंगी। ऑटो एक्सपो में आम जनता को 13 जनवरी से प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला ऑटो एक्सपो में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। 

विज्ञापन


16वें ऑटो एक्सपो की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ है। पहले दिन अभिनेता शाहरूख खान नए वाहनों से पर्दा उठाएंगे। हालांकि एक्सपो का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। एक्सपो में आम जनता को शुक्रवार से प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 8:30 बजे मारुति कंपनी की नई कार की लांचिंग के साथ ऑटो एक्सपो शो का आगाज होगा। उसके बाद टोयोटा, किआ, एमजी, हुंडई, अशोक लेलैंड समेत अन्य कंपनियां नए वाहनों को पेश करेंगी। वाहनों की लांचिंग का सिलसिला शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान 75 से अधिक वाहनों की लांचिंग की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार थीम  ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ 
आयोजकों ने बताया कि ज्यादातर उत्पादन इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड होंगे। इसी कारण ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी) रखी है। इसी थीम पर सभी कंपनियों ने अपने-अपने पवेलियन को तैयार किए हैं। वाहन मेले में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ बैट्री और चॉर्जिंग को भी बेहतर बनाने की तकनीक पेश की जाएगी।  

पहले दो दिन आम जनता को प्रवेश नहीं 
अन्य कंपनियां भी अपनी उत्पादों और तकनीकी का प्रदर्शन करेंगी। पहले दो दिन मेले में आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। जबकि 13 जनवरी को 750 रुपये के बिजनेस टिकट पर प्रवेश मिलेगा। 

  • उसके बाद 14 से 18 जनवरी के बीच प्रवेश सामान्य टिकट पर मिलेगा। मेले के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 

इस तरह पहुंचें 
दिल्ली की तरफ से आने वाले लोगों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आना होगा। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास कट से एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर इंडिया एक्सपो मार्ट के पास बनी पार्किंग स्थल तक पहुंच जाएंगे। वहां कार खड़ी करने के बाद ऑटो एक्सपो पहुंचेेंगे।



इसी तरह यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले लोग जीरो प्वाइंट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक की तरफ आना होगा और मेट्रो स्टेशन कट पर उतरना होगा। ग्रेनो वेस्ट और गाजियाबाद से आने वाले लोग 130 मीटर रोड और सूरजपुर से होकर इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंच सकेंगे। उधर एक्वा लाइन मेट्रो से सीधा इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंच सकेंगे। यहां नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed