फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida authority to keep eye on health workers by smart watch 

स्वास्थ्यकर्मियों पर घड़ी के जरिए निगरानी रखेगा प्राधिकरण, स्मार्ट वॉच बताएगी किसने कितना काम किया

Sun, 06 Oct 2019 05:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 06 Oct 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
noida authority to keep eye on health workers by smart watch 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
अब नोएडा प्राधिकरण स्मार्ट वॉच से स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यशैली परखेगा। वह काम पर हैं या नहीं, इसका पता लगाया जा सकेगा। प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में 2000 घड़ियां खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक , जीपीएस युक्त स्मार्ट वॉच खरीदने की कवायद चल रही है। इसके लिए मॉडल तलाशे जा रहे हैं। अभी जिस मॉडल को चुना गया है। उसकी एक बार में कीमत 15700 रुपये है। यदि पांच साल की ईएमआई पर खरीदा गया तो इसकी कीमत 27000 रुपये आएगी।

इस घड़ी को पहनने के साथ ही काम का समय शुरू हो जाएगा और प्रस्तावित कमांड सेंटर को यह पता चल जाएगा कि अमुक स्वास्थ्यकर्मी अपने स्थान पर पहुंच चुका है और काम शुरू कर चुका है। खास बात यह है कि यदि किसी ने इसे अपने हाथ से निकाल दिया तो कमांड सेंटर को तत्काल पता चल जाएगा। यानी, कोई स्वास्थ्य कर्मी घड़ी को निकाल देता है और उसे वहीं छोड़कर कहीं चला जाता है तो यह घड़ी काम नहीं करेगी। इस घड़ी से यह भी पता चलेगा कि कर्मचारी ने कितने घंटे तक काम किया।
विज्ञापन


प्राधिकरण के 1745 स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी घड़ी

नोएडा प्राधिकरण में ठेके पर 1645 स्वास्थ्यकर्मी काम कर रहे हैं। इसमें सफाई सहित अन्य काम हैं। इसके अलावा 100 कर्मचारी नियमित हैं, जो प्राधिकरण से जुड़े हैं। इन सभी को स्मार्ट वॉच मिलेगी, लेकिन फिलहाल एक हजार कर्मचारियों को ही यह दी जाएंगी। वहीं, 255 अतिरिक्त घड़ियां खरीदी जाएंगी, खराब होने की स्थिति में उनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed