फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Authority Many projects stop in middle for budget

नोएडा प्राधिकरण के अधर में कई प्रोजेक्ट, बढ़ता रहा बजट

Mon, 27 Aug 2018 04:00 AM IST
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Aug 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority Many projects stop in middle for budget
Noida Authority

कभी 10 से 20 हजार करोड़ रुपये का फिक्स डिपोजिट रखने वाले नोएडा प्राधिकरण की माली हालत इन दिनों खराब है। इसके बावजूद यहां के अधिकारी अधूरे पड़े प्रोजेक्टों का बजट बार-बार बढ़ाकर ठेकेदारों को फायदा और प्राधिकरण को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रोजेक्ट पूरे होने की तिथि बार-बार बढ़ने से लोगों को मिलने वाला फायदा भी पहुंच से दूर हो रहा है और प्राधिकरण को आर्थिक क्षति भी पहुंच रही है। पेश है एक रिपोर्ट...

विज्ञापन


सेक्टर-38ए मल्टी लेवल कार पार्किंग: दो बार डेडलाइन बढ़ी, 56 करोड़ बजट
8000 कारों के पार्किंग के लिए परियोजना का काम मई 2015 में शुरू हुआ। इसे मई 2018 तक पूरा कर देना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अब इसकी डेडलाइन एक बार दिसंबर और अब जनवरी की बताई जा रही है। हालांकि, जनवरी में भी काम पूरा होने की गारंटी नहीं है। जब काम शुरू हुआ था तो इसका बजट 494 करोड़ आंका गया था, जो हालिया मंत्री स्तरीय बैठक में 550 करोड़ तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-16ए अंडरग्राउंड कार पार्किंग : तीन बार डेडलाइन तो 25 करोड़ बजट बढ़ा
1400 कारों की पार्किंग के लिए परियोजना का काम जुलाई 2013 में शुरू हुआ। बाद में अक्तूबर 2014,  मार्च 2017 और दिसंबर 2018 तक काम पूरे करने की डेडलाइन तय की गई। इसका शुरुआती अनुमानित बजट 76.14 करोड़ रुपये था, लेकिन अब यह 101 करोड़ रुपये की परियोजना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-21ए बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम : तीन बार डेडलाइन और 17 करोड़ बजट बढ़ा
खिलाड़ियों को सुविधा दिलाने के लिए नोएडा स्टेडियम में बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य फरवरी 2015 में शुरू किया गया। अगस्त 2016, जून 2017 और जून 2018 तक काम पूरे करने का वादा किया गया। अंतिम डेडलाइन भी चली गई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इसे बनाने के लिए 45.09 करोड़ का बजट तय किया गया था, जो अब बढ़ते हुए 62.87 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

सेक्टर-33 अंडरपास : तीन बार डेडलाइन और 5 करोड़ बजट बढ़ा
वाहन चालकों को सुविधा दिलाने और जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जून 2015 में काम शुरू किया गया। इसके बाद काम पूरे होने की डेडलाइन दिसंबर 2016, अगस्त 2017 और सितंबर 2018 रखी गई। अब बताया जा रहा है कि इसे 02 अक्तूबर को शुरू कर दिया जाएगा। अभी भी अंडरपास में काफी काम बाकी है। बजट पहले 50 करोड़, फिर 52.4 करोड़ और अब 55 करोड़ तक पहुंच गया है।

सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग : 75 करोड़ बजट बढ़ा, काम अभी भी नहीं पूरा
सेक्टर-18 जैसी व्यस्त मार्केट में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए जून 2013 में काम शुरू किया गया। इसके बाद काम पूरे होने की डेडलाइन जून 2015, मार्च 2017, अक्तूबर 2017 तय की गई। काफी मशक्कत के बाद इसे आधी अधूरी तैयारी के साथ जल्दबाजी में इस शुरू तो कर दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पाईं। इसका बजट 168.5 करोड़ से 212.56 करोड़ बढ़ने के बाद अंतिम तौर पर 243.32 करोड़ हो गया।

शहर में चल रहे प्रोजेक्टों की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब अगर तय समय पर काम पूरा नहीं होता है तो भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा, ताकि प्राधिकरण को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।- राजीव त्यागी, जीएम, नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed