फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida appeal to celebrate diwali with planting tree and lighting diya

डीएम की अपील : गाय के घी जलाएं दीये और हर परिवार लगाए एक पौधा

Sun, 30 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
noida appeal to celebrate diwali with planting tree and  lighting diya

नोएडा के जिलाधिकारी एनपी सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वह दिवाली पर घी के दीये जलाएं और कम से कम एक परिवार एक पौधा जरूर लगाए। इससे भारतीय परंपरा से दिवाली भी मनाई जाएगी और पर्यावरण को शुद्घ भी रखा जा सकेगा।

विज्ञापन


डीएम एनपी सिंह ने जिले के नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि हर घर में दिवाली पर घी के दीये जलाए जाएं, यदि संभव हो तो गाय का घी हो। उन्होंने कहा कि गाय के शुद्घ घी से कई लाभ हैं। इसके अलावा उन्होंने अपील की है कि हर परिवार कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।

विज्ञापन

 

एक पौधे से पर्यावरण का जो नुकसान होगा उसे भविष्य में पूरा तो नहीं किया जा सकता है लेकिन भरपाई जरूर हो सकती है। डीएम ने बताया कि असहाय लोगों की मदद करके या उनके साथ दिवाली मनाकर भी खुशियां बांटी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम एनपी सिंह ने शनिवार को सेक्टर-55 स्थित वृद्घा आश्रम में बुजुर्ग महिलाआें को भोजन कराया और स्वयं भी उनके साथ खाना खाया। दूसरी ओर डीजीपी के निर्देश पर शनिवार को एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने सेक्टर-12 स्थित अनाथालय में जाकर बच्चों के साथ दिवाली मनाई और मिठाई खिलाकर खुशियां दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed