{"_id":"5e0ed3f0beab9815ea1b70e2","slug":"noida-apex-athena-society-14th-floor-cathches-fire-lakhs-of-goods-burn-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः एपेक्स एथेना सोसायटी की 14वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः एपेक्स एथेना सोसायटी की 14वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला
Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
fire in noida
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसायटी के फ्लैट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जिस वक्त यह आग लगी लोग सो रहे थे, बड़ी मशक्कत से फंसे लोगों को वहां से निकाला जा सका।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह आग सोसायटी की 14वीं मंजिल के 1402 नंबर फ्लैट में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि फ्लैट में मौजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक शख्स के झुलसने की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।