{"_id":"603c34e5d1aecd08dc2de958","slug":"noida-airport-will-be-connected-by-delhi-mumbai-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, रास्ता साफ
Mon, 01 Mar 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। बल्लभगढ़ से गुजर रहे इस एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 24 किलोमीटर रोड बनाने पर हरियाणा सरकार भी राजी हो गई है। बाकी सात किलोमीटर रोड उत्तर प्रदेश को बनानी है। दोनों प्रदेश सरकारें अपने-अपने हिस्से की जमीन का अधिग्रहण करेंगी और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को देंगी। एनएचएआई इसका निर्माण करेगा। इसके बनने से सड़क मार्ग से करीब एक घंटे में नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
दरअसल, एनएचएआई करीब 1350 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना रहा है। इसे अगले दो से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इस एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत 82,514 करोड़ रुपये है। इसमें 20,928 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है। फिलहाल, आठ लेन का यह बन रहा है। बाद में इसे 12 लेन का करने की भी योजना। इससे दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट भी जुड़ेगा। नोएडा एयरपोर्ट को भी इससे जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के पास से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। वहां से नोएडा एयरपोर्ट तक करीब 31 किलोमीटर की दूरी है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, इस 31 किलोमीटर में से 24 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में है। बाकी सात किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमा में है। यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना तैयार की। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया। सरकार की ओर से हरियाणा सरकार से पत्राचार हुआ।
विज्ञापन
इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए अब हरियाणा सरकार भी राजी हो गई है। यीडा के अधिकारियों ने इसमें दोनों सरकारें अपने-अपने हिस्से की जमीन का अधिग्रहण करेंगी। इसका निर्माण एनएचएआई ही करेगा। यूपी व हरियाणा को सिर्फ जमीन उपलब्ध करानी है। सड़क मार्ग से नोएडा एयरपोर्ट व इंदिरागांधी एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए यह सबसे कम खर्च वाला प्रोजेक्ट है। इस वजह से इस एक्सप्रेसवे को बनाने पर तेजी से काम चल रहा है।