फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Airport authority startes land aquisition process

नोएडा एयरपोर्ट के लिए किसानों को मुआवजा देकर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 23 Apr 2019 05:33 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, जेवर
अमर उजाला ब्यूरो, जेवर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Apr 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Noida Airport authority startes land aquisition process
जेवर एयरपोर्ट

जेवर जिला प्रशासन ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने मुआवजा बांटना शुरू कर दिया है। पहले दिन 42 किसानों को 14.20 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया। किसानों को 2454.39 पैसे प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

रन्हेरा व पारोही के 42 किसानों को बांटा 14.20 करोड़ का मुआवजा
नोएडा एयरपोर्ट लिए जेवर के छह गांव की जमीन अधिग्रहित की जानी है। प्रशासन ने रन्हेरा व पारोही के किसानों को मुआवजा देकर जमीन लेने के लिए मंडलायुक्त को प्रस्ताव भेजा था। अनुमति मिलने के बाद सोमवार से मुआवजा बांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

 

प्रशासन के मुताबिक रन्हेरा गांव के 22 किसानों को 6.04 करोड़ रुपये व पारोही के 20 किसानों को 8.16 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दिया गया। आरटीजीएस के जरिये किसानों के खाते में मुआवजे की रकम 24 घंटे में पहुंच जाएगी।  47 किसानों ने चुना नौकरी के बजाय पांच लाख लेेने का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के प्रभारी नोडल अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त के यहां से रोही और दयानतपुर गांव का अवार्ड घोषित होने की अनुमति मिलते ही प्रतिदिन 100 से अधिक किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से मुआवजा राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

2454 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से दिया जा रहा मुआवजा
उन्होंने बताया कि किसानों को 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है, जिसमें किसानों को लगभग 13 महीने (एसआईए की तिथि से अवार्ड घोषित होने तक) का 12 प्रतिशत के हिसाब से 154.39 रुपये प्रति वर्ग मीटर का ब्याज भी दिया जा रहा है। 

बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए रन्हेरा, किशोरपुर, दयानतपुर, रोही, पारोही व बनवारीवास गांवों की जमीन ली जानी है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। सभी छह गांवों के 5926 परिवारों की जमीन जेवर एयरपोर्ट के लिए ली जानी है। 


47 किसानों ने चुना नौकरी के बजाय पांच लाख लेेने का विकल्प

रन्हेरा गांव के लगभग 200 किसानों को नौकरी या फिर एक मुश्त पांच लाख राशि का विकल्प दिया गया था, जिसमें से सोमवार तक लगभग 64 किसानों ने लिखित सहमति प्रशासन को भेज दी। 64 किसानों में से 17 किसानों ने नौकरी की मांग की है तो वही 47 किसानों ने एकमुश्त पांच लाख रुपये की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed