{"_id":"42295132fd40f127b3b55cb0b60066f1","slug":"nobody-was-in-the-house-the-girl-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कोई नहीं था, तो युवती ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कोई नहीं था, तो युवती ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी में शनिवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त कनिका (20) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कनिका अपने परिवार के साथ दिलशाद कॉलोनी में जैन मंदिर वाली गली में रहती थी। परिवार में पिता रवि, मां रीना व एक बड़ी बहन मीरा है। कनिका के माता-पिता शाहदरा में एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दोनों अपने काम पर निकले। कनिका की बहन मीरा भी किसी काम से बाहर गई थी। इस बीच कनिका ने घर में पंखे से फांसी लगा ली। कुछ ही देर बाद मीरा घर पहुंची। कनिका को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन