फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nobby Singh gives tribute to Sardool Sikander goes viral on social media

नॉबी सिंह ने गीत से सरदूल सिकंदर को दिया ट्रिब्यूट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Tue, 16 Mar 2021 11:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 16 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Nobby Singh gives tribute to Sardool Sikander goes viral on social media
नॉबी सिंह - फोटो : अमर उजाला
सरदूल सिकंदर भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज इस दुनिया से कभी जा नहीं सकती क्योंकि ऐसी शख्सियत अमर रहती हैं, ऐसी आवाज दुनिया से जाने के बाद भी सबके दिलों में जिदा रहती है, ऐसे इंसान को शब्दों में बयां करना भी मुश्किल होता है। जो अपनी गायकी से ही कितने गायकों के उस्ताद बन जाते हैं, कितने ही गायकों को बेहतर से बेहतर गाने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही एक गायक हैं नॉबी सिंह, जो स्वर्गीय सरदूल सिकंदर को अपना उस्ताद मानते हैं, और उनके गीतों से प्रेरणा ले कर अपनी गायकी को नए आयाम देने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। इसी कोशिश के चलते ही उन्होंने अपने गुरू को उन्हीं का एक गीत गा कर ट्रिब्यूट देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


असीं जिस लई दुनिया छड्ड दित्ती, सरदूल सिकंदर के इस बेहद ही दर्द भरे नगमे को गा कर उन्होंने अपने गुरू को याद किया है नॉबी सिंह की आवाज में वो दर्द महसूस किया जा सकता है, जो किसी अपने के लिए दिल में उठता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा दी गई इस पेशकश में उनके एक बेहतरीन गायक होने का भी अहसास होता है और यही वजह है कि जब नॉबी सिंह ने अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो सोशल मीडिया पर भी ये बेहद पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि सरदूल सिकंदर को चाहने वालों में और संगीत प्रेमियों के बीच में ये गीत वायरल हो चुका है। 

बात करें फेसबुक की तो नॉबी सिंह के इस वीडियो को महज़ दो दिन में एक लाख से भी ज़्यादा बार देखा और शेयर किया जा चुका है, वहीं इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को 2 लाख से भी ज़्यादा लोगों ने देखा है, और ये वीडियो लगातार लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है, जिससे साबित होता है कि जहां सरदूल सिकंदर लोगों के दिलों में बसे हैं, वहीं उनसे प्रेरणा लेने वालों को भी लोगों का प्यार मिल रहा है। 


उभरते कलाकार नॉबी सिंह इससे पहले भी कई गीतों को अपनी आवाज देते नजर आए हैं। ‘रिवॉल्वर’, ‘थक गईयां’, जैसे कई गानों से नॉबी सिंह अपने चाहने वालों का मनोरंजन कर चुके हैं, और भविष्य में भी उनके कई नए गीत आने वाले हैं। इनमें से एक गीत अप्रैल में और दूसरा मई में रिलीज किया जाना है, और दोनों ही गानों की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed