फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no trains for noida in new rail budget

पटरी पर नहीं चढ़ पाई ‘उम्मीदों की ट्रेन’

Wed, 09 Jul 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 09 Jul 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
no trains for noida in new rail budget

रेल बजट में इस बार भी नोएडा वासियों की ‘उम्मीदों की ट्रेन’ पटरी पर नहीं चढ़ पाई। नोएडा एनसीआर का एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पर 40 साल बाद भी ट्रेन नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन


लाखों की आबादी वाले इस शहर से बाहर जाने के लिए लोगों को आज भी दूसरे राज्य और दूसरे जिले के भरोसे यात्रा करनी पड़ती है। न तो केंद्र सरकार ने कोई योजना बनाई और न ही राज्य सरकार ने इस संबंध में कोई प्रयास किया। यहां तक स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी इस बाबत आवाज बुलंद नहीं की।
विज्ञापन


मंगलवार को पेश हुए केंद्रीय रेल बजट में एक बार फिर निराशा हाथ लगी। नोएडा को औद्योगिक नगरी के रूप में बसाया गया था। यहां पर सात हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं, जबकि छोटी बड़ी सैकड़ों कंपनियां काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रेल की दरकार सालों से है, लेकिन हर साल के रेल बजट में नोएडा का हाथ खाली रह जाता है। एनसीआर के शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव तक रेल सेवा है, लेकिन नोएडा में रेल आज तक नहीं पहुंच सकी। नोएडा की आबादी दस लाख से ज्यादा हो चुकी है।

यहां पर रहने वाले लोग मूल रूप से दूसरे राज्यों और दूसरे जिलों के निवासी हैं। नोएडा से ट्रेन न होने के कारण लोगों को शहर से जाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। शहर को ट्रेन की आवश्यकता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि यहां पर प्रतिदिन 3000 से ज्यादा रेल टिकटों का आरक्षण होता है, जबकि ऑनलाइन टिकट करवाने का आंकड़ा इससे सात गुने से भी ज्यादा है।

औद्योगिक नगरी होने की वजह से शहर से बाहर भेजे जाने वाला कच्चा और तैयार माल भी दूसरे जगहों के भरोसे रहता है। इंडस्ट्री की ओर से कई बार इस समस्या को स्थानीय प्रतिनिधियों से लेकर राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रालय तक पहुंचाया गया, लेकिन परिणाम शून्य ही मिला।


नोएडा से औद्योगिक उत्पाद सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली पहुंचता है। इसके बाद और कहीं ले जाया जाता है। हालांकि दिल्ली-मुंबई-इंडस्ट्रियल-कॉरिडोर के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। इसकी शुरुआत ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी से होनी है। यह लाइन नोएडा से होकर जाएगी। यह सपना कब पूरा होगा, फिलहाल इसका समय तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed