{"_id":"66f0489d28d09edb250ff331","slug":"no-trace-of-youth-who-jumped-from-signature-bridge-found-even-after-24-hours-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सिग्नेचर ब्रिज से कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, आठ गोताखोरों ने पूरे दिन किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सिग्नेचर ब्रिज से कूदे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, आठ गोताखोरों ने पूरे दिन किया रेस्क्यू
Sun, 22 Sep 2024 10:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:11 PM IST
सार
24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। बचाव दल के अनुसार एक मोटर बोट और आठ गोताखोरों ने पूरे दिन रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
नदी में डूबा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिग्नेचर ब्रिज से शनिवार शाम को करीब सात बजे एक युवक यमुना नदी में कूद गया था, जिसका 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। बचाव दल लगातार युवक की तलाश कर रहा है। बचाव दल के अनुसार एक मोटर बोट और आठ गोताखोरों ने पूरे दिन रेस्क्यू किया, लेकिन अंश का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अंश परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहता है, जो 12वीं का छात्र है। शनिवार को वह घर से यमुना विहार कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। वह सिग्नेचर ब्रिज पर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है। घटनास्थल से युवक का बैग, मोबाइल ,चप्पल और बाइक भी बरामद हुई है। उसने नदी से छलांग लगाई है या फिसला है इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन