फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No relief from pollution despite rain and strong winds

दिल्ली-एनसीआर में बारिश: रात में हुई बूंदाबांदी; बरसात और तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं

Thu, 29 Oct 2026 08:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 29 Oct 2026 08:31 PM IST
सार

बारिश और तेज हवाओं के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खराब रहा। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 222 था। आईआईटीएम ने अगले छह दिन हवा खराब रहने की आशंका जताई।

विज्ञापन
No relief from pollution despite rain and strong winds
आसमान में दिनभर छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं चलीं, लेकिन प्रदूषण के स्तर में खास सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। हालांकि, बुधवार के 229 के मुकाबले इसमें सात अंकों की मामूली गिरावट आई। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos

बृहस्पतिवार तड़के से ही दिल्ली में घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बावजूद प्रदूषण से बड़ी राहत नहीं मिली। 26 अक्तूबर को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था, जो 27 अक्तूबर को बढ़कर 197 और 28 अक्तूबर को 229 पहुंच गया। बृहस्पतिवार को इसमें मामूली सुधार दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित रहे एनसीआर के कई शहर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 29 अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के कई शहरों में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण रहा। राजस्थान के भिवाड़ी में एक्यूआई 302 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है। बल्लभगढ़ में यह 274 और गुरुग्राम में 240 रहा। नोएडा का एक्यूआई 222 और ग्रेटर नोएडा का 214 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में 147 और फरीदाबाद में 122 के साथ हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

विज्ञापन

प्रतिकूल मौसमी दशाओं ने रोकी प्रदूषकों की निकासी
बारिश और तेज हवाएं प्रदूषक कणों को कम करने में मदद करती हैं, लेकिन मौसमी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से इसका अपेक्षित असर नहीं दिखा। आईआईटीएम के मुताबिक, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 रहा, जो मानक से करीब 50 फीसदी कम है। इसके कारण प्रदूषक कण वातावरण से प्रभावी ढंग से बाहर नहीं निकल सके। पूर्वानुमान के अनुसार, 30 और 31 अक्तूबर को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है, लेकिन एक नवंबर से हवा फिर खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed