फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No relief from cold in Delhi the minimum temperature of 3.7 degrees Celsius

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.7 डिग्री

Thu, 27 Dec 2018 02:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 27 Dec 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
No relief from cold in Delhi the minimum temperature of 3.7 degrees Celsius
ठंड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वर्ष 2014 के बाद कल बुधवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन था जब शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और यहां तक कि दिल्ली के कई हिस्सों में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार की सुबह कोहरा गिरने का पूवार्नुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में 28 दिसंबर के बाद तापमान और गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed