{"_id":"58b5441f4f1c1bde6683116b","slug":"no-refund-from-delhi-metro-smart-card-from-april-1-says-delhi-metro-rail-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से वापस नहीं मिलेगी मेट्रो स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराई गई रकम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अप्रैल से वापस नहीं मिलेगी मेट्रो स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराई गई रकम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में डाली गई राशि को रिफंड नहीं कराया जा सकता। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ये फैसला लेते हुए 1 अप्रैल 2017 से इसे लागू कर दिया है। यह शर्त नए कार्ड के साथ-साथ पुराने कार्ड पर भी लागू होगी।
विज्ञापन
अब अगर आपके मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में कोई भी राशि है तो उसे यात्रा करके ही खर्च करना पड़ेगा उसे वापस नहीं लिया जा सकता। साथ ही साथ डीएमआरसी ने रिचार्ज राशि की अधिकतम सीमा भी बढ़ा दी है जो अब 2 हजार तक हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि अब भी जिन लोगों के पास स्मार्ट कार्ड है और वो अपनी राशि वापस लेना चाहते हैं तो उनके पास 31 मार्च तक का समय है। गौरतलब है कि जहां पूरी राशि रिफंड करने का प्रावधान नहीं है वहीं सिक्योरिटी राशि को रिफंड करने की सुविधा आगे भी बनी रहेगी।
विज्ञापन