{"_id":"66cd9f77a7464f63200ddfd0","slug":"no-party-will-take-swati-aap-mp-speaks-again-on-assault-case-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्वाति को कोई पार्टी नहीं लेगी': मारपीट मामले पर फिर बोलीं AAP सांसद, सत्य को झुका नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्वाति को कोई पार्टी नहीं लेगी': मारपीट मामले पर फिर बोलीं AAP सांसद, सत्य को झुका नहीं पाओगे
Tue, 27 Aug 2024 03:12 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:12 PM IST
सार
स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट मामले में बिभव कुमार को राहत नहीं मिली। बिभव की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। तीस हजारी कोर्ट उनके मामले पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
आप सांसद स्वाति मालीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी से सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि अब दिल्ली सरकार का मंत्री मेरे साथ हुई घटना पर बेशर्मी से हंसते हुए बोल रहे है “स्वाति को कोई पार्टी लेगी नहीं”। भाई थोड़े दिन पहले तो बोल रहे थे कि मैं भाजपा की एजेंट हूं।
विज्ञापन
आगे कहा कि आज कह रहे है कोई पार्टी नहीं लेगी। कह रहे थे इसके कपड़े नहीं फटे, बटन नहीं टूटे, ये झूठ बोल रही है। एक गुंडे को बचाने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हो ये सब देख रहे हैं। बड़े से बड़े वकील खड़े करके करोड़ों रुपये खर्च करो, सत्य को झुका नहीं पाओगे। जहां तक मेरा सवाल है, अकेले लड़ती आयी हूं और आगे भी लड़ूँगी। संघर्ष ही जिंदगी है। बिभव की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। तीस हजारी कोर्ट उनके मामले पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन