{"_id":"5e92b7498ebc3e76c77b56a8","slug":"no-infrastructure-for-testing-with-video-conferencing-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के लिए बुनियादी ढांचा नहीं : कैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के लिए बुनियादी ढांचा नहीं : कैट
Sun, 12 Apr 2020 12:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों का निपटारा करने वाले केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए बुनियादी ढांचा नहीं होने के कारण लॉकडाउन के दौरान सुनवाई में मुसीबत आ रही है। कैट द्वारा जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई।
लॉकडाउन के कारण कैट की एक भी पीठ नहीं बैठ पा रही है और न ही वकील या कर्मचारी काम के लिए पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त उपकरण नहीं होने के कारण वीडियो लिंक पर सुनवाई भी संभव नहीं है। कार्मिक विभाग ने बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण जरूरी उपकरण उपलब्ध कराना भी मुश्किल है।
बयान के मुताबिक कैट और उसकी सभी पीठ देश भर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की शिकायतों का निपटारा समय पर करती हैं, लेकिन संकट की इस घड़ी में काम पूरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं इस बीच कैट की प्रधान पीठ ने शनिवार को कहा कि अगर 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होता है तो न्यायाधिकरण की सुनवाई फिर शुरू हो जाएगी।