फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No coordination between Delhi and Noida Police

डीएनडी पर चलता रहा हंगामा, दिल्ली और नोएडा पुलिस में नहीं दिखा तालमेल

Sun, 04 Oct 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
No coordination between Delhi and Noida Police
डीएनडी टोल प्लाजा - फोटो : amar ujala

डीएनडी टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने की सूचना के बाद भी दिल्ली और नोएडा पुलिस के बीच सामंजस्य देखने को नहीं मिला। दिल्ली पुलिस इस पूरे प्रदर्शन के बीच एक किनारे खड़ी दिखी जबकि नोएडा पुलिस के टोल प्लाजा सील करने से दिल्ली की ओर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों को मयूर विहार मोड़ पर दिल्ली पुलिस ने दूसरे रास्ते से नोएडा की ओर जाने की सलाह तक नहीं दी। दोनों राज्यों के पुलिस की इस अव्यवस्था के बीच आम लोगों को सात घंटे जाम का सामना करना पड़ा। दोनों राज्यों की पुलिस में अगर बेहतर तालमेल होता तो शायद लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ता। ब्यूरो
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस करती रही आराम
कांग्रेस का पूरा काफिला 24 अकबर रोड से डीएनडी के लिए चला था। उनके निकलने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस के चंद अधिकारी मामूली सिपाहियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। टोल पर पहुंचने के बाद सिपाही नोएडा पुलिस से बातचीत करने की जगह डीएनडी के किनारे लगे पेड़ की छांव के नीचे जाकर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक आराम करने के बाद जब पता चला कि राहुल गांधी का काफिला टोल की ओर बढ़ रहा है, तब जाकर अधिकारियों ने उस ओर जाने की जहमत उठाई। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के काफिले को यूपी बॉर्डर तक लाकर नोएडा पुलिस के जिम्मे सौंप दिया। इसके बाद पूरी भीड़ को नियंत्रित करते हुए नोएडा पुलिस के जवान ही दिख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed