फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NMRC: Now book metro tickets sitting at home through the app

NMRC : एक्वा लाइन के लिए अब एप से घर बैठे कीजिए मेट्रो के टिकट की बुकिंग, दिन भर रहेगी मान्यता

Sat, 10 Feb 2024 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 06:53 AM IST
सार

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन से यात्रा करने के लिए घर बैठे एप से टिकट की बुकिंग करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। एनएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक बुक टिकट अधिकतम पूरे दिन के लिए मान्य रहेगा। 

विज्ञापन
NMRC: Now book metro tickets sitting at home through the app
Greater Noida Metro

विस्तार

मेट्रो के यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक्वा लाइन से यात्रा करने के लिए घर बैठे एप से टिकट की बुकिंग करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। एनएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक बुक टिकट अधिकतम पूरे दिन के लिए मान्य रहेगा। 

विज्ञापन


एनएमआरसी की पहल से यात्रियों का समय भी बचेगा और यात्रा भी सहूलियतों से भरी होगी। इसके लिए यात्रियों को इसके लिए एनएमआरसी का एप डाउनलोड करना होगा। एप पर यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से टिकट बुक करा सकेंगे। खास बात यह कि एप पर की गई बुकिंग आधे घंटे से लेकर पूरे दिन तक के लिए मान्य रह सकती है। यात्री अपनी सुविधा और यात्रा के समय के अनुसार बुकिंग करा सकेंगे। 
विज्ञापन


एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम के मुताबिक यात्री एप के माध्यम से घर बैठे टिकट बुक कर हुए समय से मेट्रो पहुंचकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनएमआरसी की ओर से यात्रियों को दूसरी अन्य सुविधाएं दिलाने के प्रयास जारी हैं। साथ ही राजस्व बढ़ाने के लिए वाणिज्यिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही मेट्रो स्टेशनों पर किराये पर देने के लिए कियोस्क आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी गई ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने ग्रेनो वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को यूपी शासन को भेज दी है। अब यूपी शासन इस पर मंथन कर मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेजेगी। यूपी सरकार अगर चाहे तो इस पर आपत्ति भी लगा सकती है और एनएमआरसी को संशोधनों के लिए भेज सकती है। डीपीआर में करीब 17 किमी लंबे कॉरिडोर के निर्माण में करीब 2900 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया है। कॉरिडोर में 11 स्टेशन होंगे। इस निर्माण के बाद ग्रेनो वेस्ट समेत नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed