फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish Kumar had insisted, Kejriwal did not want to go to the oath ceremony

नीतीश की थी जिद, शपथ समारोह में नहीं जाना चाहते थे केजरीवाल

Tue, 24 Nov 2015 12:28 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar had insisted, Kejriwal did not want to go to the oath ceremony

पटना में नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लालू प्रसाद यादव से गले मिलने को लेकर विरोधियों के निशाने पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ नीतीश कुमार से निजी तौर पर मिलकर उन्हें बधाई देकर लौट आना चाहते थे।

विज्ञापन


लेकिन जब नीतीश कुमार ने उनसे साफ कहा कि उन्हें शपथ समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया है, न कि बधाई देने के लिए। और अगर उन्हें शपथ समारोह में शामिल होने में कोई दिक्कत है तो फिर वह न आएं। तब केजरीवाल समारोह में शामिल होने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


यह जानकारी नीतीश कुमार के करीबी जद(यू) सूत्रों ने अमर उजाला को देते हुए बताया कि जब तमाम गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया तो उसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल खुद को उस मंच से दूर रखना चाहते थे

Nitish Kumar had insisted, Kejriwal did not want to go to the oath ceremony

केजरीवाल ने चुनाव में महागठबंधन की जीत केलिए अपना समर्थन दिया था इसलिए महा गठबंधन के दोनों नेता नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव उनके प्रति कृतज्ञता भी प्रकट करना चाहते थे।


इसलिए भी उन्हें विशेष रूप से समारोह में बुलाया गया था। लेकिन केजरीवाल ने नीतीश कुमार से कहा कि वह समारोह में मंच पर नहीं जाएंगे बल्कि पटना आकर नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई देकर लौट जाएंगे।

दरअसल केजरीवाल खुद को उस मंच से दूर रखना चाहते थे, जिस पर लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी, सुखबीर बादल और शिवसेना नेता मौजूद रहेंगे।

नीतीश बोले थे बधाई के लिए पटना न आएं

Nitish Kumar had insisted, Kejriwal did not want to go to the oath ceremony

जद(यू) के एक प्रमुख नेता के मुताबिक, नीतीश कुमार इससे सहमत नहीं हुए। वह शपथ समारोह के ही दिन अपने महागठबंधन के दोनों सहयोगियों राजद और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और अन्य अतिथियों के साथ इस तरह की राजनीतिक छुआछूत की इजाजत देने को तैयार नहीं थे।

इसलिए उनकी तरफ से केजरीवाल को साफ संदेश दिया गया कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है घर आकर बधाई देने के लिए नहीं।

अगर उन्हें मंच पर आने पर कठिनाई है तो बेहतर होगा कि वह पटना न आएं। उनकी बधाई तो वैसे भी फोन पर मिल चुकी है। इसके बाद केजरीवाल ने अपना इरादा बदला और शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed