{"_id":"5fa5852c8ebc3e5be028cf31","slug":"nitish-katara-murder-case-neelam-katara-seeks-police-protection-in-uttarakhand-high-court-seeks-response-from-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कटारा हत्याकांड: नीलम कटारा ने उत्तराखंड में मांगी पुलिस सुरक्षा, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कटारा हत्याकांड: नीलम कटारा ने उत्तराखंड में मांगी पुलिस सुरक्षा, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Fri, 06 Nov 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। नीलम कटारा शीघ्र ही उत्तराखंड शिफ्ट होने वाली हैं और उन्होंने वहां पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। नीलम कटारा ने कोर्ट को बताया कि वह इस माह के अंत में दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी। याचिका पर अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए नीलम कटारा को संभावित खतरे का आंकलन कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति ने मौखिक तौर पर कहा कि चूंकि याची को राजधानी में सुरक्षा मिली हुई है इसलिए उन्हें वहां भी सुरक्षा दी जानी चाहिए। याची के वकील ने कोर्ट को बताया कि नीलम कटारा को 2002 से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
याची के वकील प्रदीप डे ने कहा कि वित्तीय एवं अन्य कारणों से वह दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हो रही हैं। उन्हें अपनी जान का खतरा है और हाईकोर्ट के पास उन्हें दोनों स्थानों पर सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश सरकारी एजेंसियों को देने का अधिकार है। वहीं केंद्र सरकार के वकील गौरांग कांत ने कहा याची को सुरक्षा मुहैया करवाना राज्य की जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें उत्तराखंड सरकार को अभिवेदन देना चाहिए।
विज्ञापन