फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nitin gadkari announced elevated road in manesar and flyover at bilaspur chowk, delhi jaipur highway

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर अब नहीं लगेगा जाम, मानेसर में एलिवेटेड रोड और बिलासपुर चौक पर बनेगा फ्लाईआवेर

Tue, 14 Jul 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Jul 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari announced elevated road in manesar and flyover at bilaspur chowk, delhi jaipur highway
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर हरियाणा की सीमा में वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस हाईवे पर मानेसर गांव में एलिवेटेड रोड और बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह ऐलान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नेशनल हाईवे और पटौदी बाईपास की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखते हुए किया।

विज्ञापन


इस दौरान गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मानसेर, बिलासपुर चौक समेत अन्य स्थानों पर एलिवेटिड रोड व फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। गडकरी ने कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए धन की दिक्कत नहीं है। केवल कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। इस कड़ी में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। अगले साल के दौरान पांच लाख करोड़ रुपये सड़क योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। यह योजनाएं केंद्र सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष होने के अवसर पर शुरू होगी।
विज्ञापन


इन योजनाओं के पूरा होने के बाद उत्तर भारत के लोगों को देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह ने कहा कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी होते हुए राजस्थान बॉर्डर तक यह हाईवे बनने से क्षेत्र में विकास को नई राह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। किसी भी देश का विकास वहां की सड़कों की दशाओं पर काफी निर्भर रहता है। कहा कि इन योजनाओं से पहले भी नितिन गडकरी का प्यार हरियाणा पर बरसता रहा है। करीब एक लाख करोड़ रुपये से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। यह दोनों एक्सप्रेसवे बनने के बाद गुरुग्राम के निवासियों का भार लाभ होगा। इसके अलावा गुरुग्राम की कई समस्याएं दूर होने के साथ-साथ तस्वीर भी बदलेगी।

गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से अन्य जिलों के निवासियों को भी लाभ होगा

गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाएगा। यह राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 352 डब्ल्यू का हिस्सा है, इसकी लंबाई लगभग 46.11 किलोमीटर है। हालांकि, गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी मार्ग नारनौल से राजस्थान बॉर्डर तक बनाया जाएगा। इस मार्ग की गुरुग्राम से राजस्थान बॉर्डर तक लगभग 132 किलोमीटर लंबाई होगी और इस पूरे हाईवे पर लगभग 4500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस हाईवे का निर्माण करेगा। गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच मार्ग में 99 कलवर्ट, 12 छोटे पुल, एक छोटे वाहनों एवं पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास, वाहनों के 13 अंडरपास के अलावा दो फ्लाईओवर और एक आरओबी का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण पर 1524 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस योजना के तहत पटौदी में सात किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा।

गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद यहां के लोगों को रेवाड़ी जाने के लिए सुगम मार्ग मिलेगा, वहीं झज्जर व रोहतक से भी जुड़ाव आसान हो सकेगा। इस मार्ग पर दो फ्लाईओवर, एक आरओबी, तीन इंटरचेंज सहित अनेक सुविधाएं होंगी। पटौदी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पटौदी बाईपास के निर्माण का रास्ता भी मार्ग इस योजना के तहत साफ हो गया है। पटौदी बाईपास बनने के बाद पटौदी में लगने वाले जाम से क्षेत्र के लोगों को छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed