{"_id":"62c10bfe1d72728e9eb29f450d9986d9","slug":"nirupam-irani-dispute-resolved-by-mutual-agreement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह सुलझेगा इनके बीच का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तरह सुलझेगा इनके बीच का विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेसी नेता संजय निरुपम के बीच चल रहे मानहानि मामले को अदालत ने आपसी समझौते से सुलझाने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी धीरज मित्तल ने शनिवार को सुनवाई के दौरान कहा कि दोनों मामले में क्रॉस केस किया गया और यह केस समझौता योग्य है। दोनों पक्षों को समझौते की संभावनाओं को तलाशना चाहिए। इस पर निरुपम के अधिवक्ता ने कहा वह समझौते के लिए तैयार थे लेकिन स्मृति इसके पक्ष में नहीं थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद निरुपम ने स्मृति ईरानी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दायर की थी। निरुपम का आरोप है कि 20 दिसंबर 2012 को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक टीवी कार्यक्रम में स्मृति ने अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
वहीं तत्कालीन भाजपा नेता ईरानी ने भी ऐसी ही शिकायत संजय निरुपम खिलाफ करते हुए कहा संजय ने उसी टीवी कार्यक्रम में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं कोर्ट ने ईरानी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।