फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya's father said It is difficult to tell my feelings

निर्भया के पिता बोले-मुश्किल है अपने अहसासों को बयां कर पाना

Sat, 21 Mar 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya's father said It is difficult to tell my feelings
निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों की फांसी टलवाने के लिए जब उनके वकील ने देर रात में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हमारी धड़कनें तेज हो गईं। हमें लगा कहीं फिर से फांसी न टल जाए, लेकिन फैसला उनकी बेटी के पक्ष में ही आया। 
विज्ञापन


निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने ये शब्द उस वक्त कहे, जब दोषियों की फांसी पर रोक की मांग वाली याचिका देर रात में हाईकोर्ट से और आधी रात के बाद सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों की फांसी पर रोक लगाने की याचिका खारिज होने पर निर्भया की मां और मैंने चैन की सांस ली, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दोषी सजा को टलवाने के लिए रात में हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। रात 9 बजे वे हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे और दोषियों के वकील एपी सिंह की दलीलों को निराधार बताते हुए पीठ ने याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब दोषियों के वकील ने रात में ढाई बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो उनका डर और बढ़ गया, लेकिन वहां भी पीठ ने दोषियों की फांसी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्ण रूप से राहत की सांस ली। इसके बाद उन्होंने तिहाड़ जेल पहुंचकर दोषियों की फांसी का इंतजार किया। 


उन्होंने कहा कि मैं अपने एहसासों को बयां नहीं कर सकता कि मैं अब कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। मैंने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए ईश्वर पर हमेशा भरोसा रखा और सुनवाई के दौरान यही प्रार्थना की कि दोषियों की फांसी पर अब रोक नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed