'निर्भया के दोस्त ने बयान के बदले मांगे पैसे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटीश फिल्म मेकर लेसले एडविन ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि निर्भया के दोस्त ने डॉक्यूमेंट्री में दिखने के लिए उनसे पैसे मांगे थे।
लेसले ने बताया कि फिल्म बनाते समय उन्होंने निर्भया के दोस्त से संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन जब उसने पैसे की बात की तो उन्होंने उसका मत लेने से इनकार कर दिया।
बता दें कि निर्भया गैंगरेप वाले दिन निर्भया का यह दोस्त भी उसके साथ था और हमले का शिकार हुआ था। हालांकि डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने के बाद उसने लेसले तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।
निर्भया के ट्यूटर पर थी आपत्ति
निर्भया के इस दोस्त ने फिल्म रिलीज होने के बाद आरोप लगाया था कि फिल्म में जिस ट्यूटर को निर्भया का होम ट्यूटर कह कर दिखाया गया है वह झूठ है।
इस बात के जवाब में लेसले ने कहा कि मैं उस व्यक्ति का नाम और फोन नंबर भी दे सकती हूं। उन्होंने बताया कि 2006 से वह निर्भया को ट्यूशन दे रहा था।
उस वक्त तक निर्भया का यह दोस्त निर्भया को जानता तक नहीं था। लेसले ने बताया कि ट्यूशन के दौरान ही निर्भया और उसके ट्यूटर के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई थी।
मुकेश ने लगाया था छिपने का आरोप
लेसले का कहना है कि निर्भया के ट्यूटर से उसे निर्भया के घर वालों ने ही मिलवाया था। निर्भया के दोस्त के पैसे मांगने का मुद्दे पर लेसले ने यह नहीं बताया कि उसने डॉक्यूमेंट्री में दिखने के लिए उनसे कितने पैसे मांगे थे।
लेसले ने बताया कि चूंकि इस घटना का एक मात्र चश्मदीद गवाह वही है इसलिए आखिरी समय तक उसका पक्ष जानने की कोशिश की गई।
लेसले ने उसे यह भी बताया कि दुष्कर्म आरोपी मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है कि घटना के समय वह बस की साटों के बीच छुपने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पैसे मांगने के चलते उन्होंने उसका बयान लेने से मना कर दिया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा इंटरव्यू