फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nirbhaya documentary

‘डॉक्यूमेंट्री पर रोक यानि इंटरनेशनल सुसाइड’

Mon, 09 Mar 2015 02:24 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya documentary

दिल्ली गैंगरेप पर विवादित डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली ब्रिटिश निर्माता लेसली वुडविन ने कहा है कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाकर भारत ने ‘इंटरनेशनल सुसाइड’ यानी खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज डॉटर’ की निर्देशक ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए भारत में इस गैंगरेप के खिलाफ हुए विरोध के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने की कोशिश की है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसे देश पर अंगुली उठाने जैसा कदम करार दिया गया।
विज्ञापन


लंदन में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कहा कि इसे बनाने का उनका मुख्य मकसद सही मायने में भारत की प्रशंसा करना था। यह बताना था कि दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां इस बलात्कार की घटना के खिलाफ इतनी बड़ी प्रतिक्रिया देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री के व्यावसायिक हित से बढे़गा विरोध : ईरानी

nirbhaya documentary
वुडविन ने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि लोग उन पर भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगा रहे हैं, और यह आरोप लगाने वाले वे लोग हैं जिन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर ‘इंटरनेशनल सुसाइड’ किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो संदेश दिया गया है वैसा ही संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बेटी बचाओ अभियान में दिया है। अगर पीएम मोदी एक घंटे का समय निकालकर इस डॉक्यूमेंट्री को देखते तो वह पाते कि इसमें भी वही संदेश दिया गया है जो उन्होंने अपने अभियान में दिया है।    


विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडियाज डॉटर’ पर नाखुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि वीभत्स घटना का व्यावसायिक लाभ लेने से देश में आक्रोश भड़क सकता है। फिल्म के विरोध को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मैं महसूस करती हूं कि 16 दिसंबर की घटना के बाद जैसा आक्रोश भड़का था वैसी ही स्थिति आज दिख रही है।’ ईरानी महिला दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed