फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya case Three convicts in Supreme Court

निर्भया केस: तीन दोषी आज जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, एक देगा पुनर्विचार याचिका, दो क्यूरेटिव पिटीशन

Mon, 04 Nov 2019 08:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Nov 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case Three convicts in Supreme Court
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली में जघन्य निर्भया कांड के तीन दोषी मौत की सजा के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस के बाद अक्षय कुमार पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जबकि पवन और विनय क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर सजा कम करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में चारों दोषियों को आगाह किया था कि वे दया याचिका दायर करें, क्योंकि उनके पास केवल 4 नवंबर तक का समय है। वे याचिका नहीं देते तो जेल प्रशासन अदालत से डेथ वारंट निकालने का अनुरोध करेगा।   
विज्ञापन


अक्षय, पवन और विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि तीनों के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है और इन्हें बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब कोर्ट में छुट्टी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्षय के ससुर का बिहार में देहांत हो गया है। उसकी पत्नी सविता से बात हो गई है। वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। विनय के पिता हरेराम और पवन के पिता हीरालाल गुप्ता भी उनके संपर्क में हैं। विनय और पवन के पिता आरके पुरम के रविदास कैंप में रहते हैं। 

एपी सिंह ने बताया कि वह आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे। उन्होंने कहा कि पवन के जुवेनाइल संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में चल रही है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत ने इनकी याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी तो मौत की सजा कुछ समय के लिए टल जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed