फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station

अनु दूबे को थाने में बिस्तार पर लिटाकर पीटा, शरीर पर नाखून के निशान, पढ़ें घटना की टाइम लाइन

Sun, 01 Dec 2019 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station
युवती को थाने में पीटा - फोटो : अमर उजाला
संसद भवन के बाहर सत्याग्रह कर रही अनु के साथ मारपीट के आरोप लगने के बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस की खूब फजीहत हुई। स्वाति मालिवाल ने तो पुलिस कार्रवाई को गुंडागर्दी बताते हुए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। दोपहर बाद दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि संसद भवन के आसपास किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। अनु के आरोपों की छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करेंगी।
विज्ञापन

Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station
युवती को थाने में पीटा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने शनिवार दोपहर को अनु को साथ ले जाकर संसद मार्ग थाने में शिकायत दी। अनु ने अंग्रेजी में लिखी दो पेज की शिकायत में जो कुछ उसके साथ हुआ, पूरी बात लिखी। शिकायत में अनु ने थाने में मौजूद तीन महिला पुलिसकर्मियों के नाम लिखकर उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलोच करने के आरोप लगाए। मारपीट की वजह से अनु के शरीर पर नाखूनों के निशान देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की टाइम लाइन

Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station
अनु को लेकर जातीं - फोटो : अमर उजाला
थाने में ही शिकायत देने के दौरान अनु का भाई वहां पहुंचा तो थाना प्रभारी के कमरे में वह अपने भाई से लिपटकर खूब रोई। बाद में पुलिस मीडिया से बचाकर अनु को मेडिकल करवाने आरएमएल अस्पताल ले गई। दोपहर करीब 3.00 बजे अनु महिला आयोग की गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station
अनु के साथ स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
संसद भवन संवेदनशील इलाका है। यहां किसी को प्रदर्शन की इजाजत नही है। युवती से कहा गया था कि वह प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाए। जब वह इसके लिए तैयार नही हुई तो उसे महिला पुलिसकर्मियों की मदद से संसद मार्ग थाने लाया गया। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। युवती के आरोपों की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों से जांच करवाई जा रही है।
अनिल मित्तल, अतिरिक्त प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस  

Nirbhaya case Hyderabad Anu Dubey was beaten up on the bed in police station
अनु दुबे - फोटो : एएनआई
. सुबह 7.00 बजे : अनु प्रदर्शन करने के लिए संसद भवन पर पहुंची और तख्ती लेकर धरने पर बैठ गई।
. सुबह 8.00 बजे : अनु को दिल्ली पुलिस जबरन संसद मार्ग थाने ले गई, वहां चार घंटे उसे हिरासत में रखा गया।
. दोपहर 12.00 बजे : अनु के साथ मारपीट करने के बाद उसे छोड़ दिया गया, वह थाने के बाहर खड़ी हो गई।
. दोपहर 12.00 बजे : कुछ युवा अनु के समर्थन में थाने के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए, नारेबाजी की।
. दोपहर 12.15 बजे : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल थाने पहुंचीं, अनु से मुलाकात की।
. दोपहर 12.35 : मालिवाल जबरन थाने का गेट खुलवाकर अंदर पहुंची और अनु से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायत करवाई।
. दोपहर 1.00 : अनु को मेडिकल करवाने के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।
. दोहपर 1.40 बजे : अनु को मेडिकल करवाने के बाद वापस थाने लाया गया।
. दोपहर 2.05 बजे : एनएसयूआई के छात्रों ने संसद मार्ग थाने के बाहर तेलंगाना सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पुतला भी जलाया।
. दोपहर 3.00 बजे : अनु महिला आयोग की गाड़ी में बैठकर अपने घर के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed