फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninty percent of hotspots dont have not new cases satendra Jain

मरीजों की संख्या पहले की तुलना में हुई कम, 90 फीसदी हॉटस्पॉट में नए मामले नहीं : जैन

Wed, 29 Apr 2020 10:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 29 Apr 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
ninty percent of hotspots dont have not new cases satendra Jain
सतेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन का मानना है कि दिल्ली के हॉटस्पॉट में संक्रमण कम हुआ है। 90 फीसदी जोन में संक्रमण के नए मामले नहीं आए हैं। दावा किया कि मरीजों की संख्या पहले की तुलना में कम हुई है, जबकि ठीक होकर घर जाने वालों का अनुपात दूसरे राज्यों से बेहतर है। 

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में करीब 32 फीसदी मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। यह दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है। हॉटस्पॉट की संख्या 101 होने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की रणनीति यही है कि तीन या ज्यादा मरीज मिलने पर इलाके को सील किया जा रहा है। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली में इनकी संख्या ज्यादा है, लेकिन इससे संक्रमण रोकने में मदद मिली है। इस वक्त 90 फीसदी हॉटस्पॉट में संक्रमण के नए मामले नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र की तरफ से प्लाज्मा थेरेपी पर आए बयान पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र से मंजूरी लेकर प्लाज्मा थेरेपी पर ट्रायल कर रही है। केंद्र सरकार इसे वहां रोकने की बात कर रही है, जो बिना मंजूरी के इसका प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी सिर्फ एक प्रयोग है। यह मान्य इलाज नहीं है। इसलिए यह विशेषज्ञों की निगरानी में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा-यूपी सीमा सील पर कर रहे हैं बात
उतर प्रदेश और हरियाणा सरकार की ओर से दिल्ली की सीमा सील होने पर दिल्ली सरकार का कहना है कि यह केंद्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन है। सत्येंद्र जैन के मुताबिक, वह इस मसले पर दोनों राज्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कोशिश यही है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आवाजाही पर बंदिश न लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed