फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninth class girl suicide: manish sisodia said in assembly that they will investigate on this matter

9वीं की छात्रा सुसाइड मामला: दिल्ली विधानसभा में उठा मुद्दा, सिसोदिया ने दिया ये आश्वासन

Wed, 21 Mar 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
ninth class girl suicide: manish sisodia said in assembly that they will investigate on this matter
class 9

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मयूर विहार स्थित स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा खुदखुशी मामले में खेद जताया है। बुधवार को हुई दिल्ली विधानसभा की बैठक में भी ये मुद्दा उठा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि इस मामले की कार्रवाई केवल दिल्ली शिक्षा विभाग करेगी। अगर इस जांच में कहीं भी स्कूल को दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

क्या है मामला

ninth class girl suicide: manish sisodia said in assembly that they will investigate on this matter
class 9 - फोटो : facebook

पिछले दिनों हुई परीक्षा के दौरान दो विषय में छात्रा की कंपार्टमेंट आ गई थी जिससे वह काफी परेशान थी। वहीं, पिता का आरोप है कि परीक्षा में कम नंबर आने से शिक्षक भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

पिता का कहना है कि बच्ची ने उन्हें बताया था कि एसएसटी के टीचर उसे गलत तरीके से छूते थे। मैंने उससे कहा चूंकि मैं भी एक टीचर हूं एक टीचर ऐसा नहीं कर सकता, यह उसकी गलतफहमी होगी। लेकिन इकिशा ने कहा कि वह उनसे डरती है और चाहे मैं कितना भी अच्छा कर लूं वो मुझे फेल ही कर देंगे।

इससे छात्रा काफी तनाव में थी। परिजनों से ज्यादा बात भी नहीं करती थी और घर से निकलना बंद कर दिया था। तनाव में उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

वहीं एसपी सिटी नोएडा अरुण के सिंह ने जानकारी दी है कि बच्ची के पिता ने स्कूल दो टीचरों पर बच्ची को प्रताड़ित करने और जानबूझ कर फेल करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हमारे अधिकारी आज स्कूल का भी दौरा करेंगे।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्कूल सीबीएसई की प्रमोशन पॉलिसी फॉलो करता रहा है। मैं बता दूं कि वह फेल नहीं हुई थी, एक री-टेस्ट होने वाला था। हम पुलिस की जांच में उसकी सहायता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed