फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nine-year-old son witness, six years' imprisonment for father

नौ साल के बेटे ने दी गवाही, हत्यारे बाप को हुई सजा

Mon, 12 Oct 2015 09:34 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
nine-year-old son witness, six years' imprisonment for father

अदालत ने नौ वर्षीय बच्चे की गवाही को ठोस मानते हुए पत्नी को प्रताड़ित करने व उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में आरोपी पिता को छह वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने मनोहर लाल (36) को नाबालिग बेटे की गवाही पर भरोसा करते हुए दोषी ठहराया और कहा कि अभियोजन के साक्ष्य साबित करने में सफल रहे हैं कि पत्नी के साथ क्रूरता और उसके आत्महत्या करने के बीच सीधा संबंध है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि दोषी के आचरण ने ही उसकी पत्नी संतोष को यह कदम उठाने के लिये बाध्य किया और इस वजह से उसके तीन नाबालिग बच्चे मां के प्यार से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार दी पिता के खिलाफ गवाही

nine-year-old son witness, six years' imprisonment for father

अदालत ने कहा कि बच्चे ने पुरजोर तरीके से इस तर्क का खंडन किया कि उसे उसकी मां के परिजनों ने समझाया है। मां की मत्यु के बाद अपने एकमात्र जीवित अभिभावक के खिलाफ एक बार नहीं बल्कि तीन बार इस तरह की गवाही देने के लिये अत्यधिक साहस की जरूरत है।


अभियोजन पक्ष के अनुसार संतोष ने अपने पति के घर में कीटनाशक दवा पीकर जुलाई, 2012 में आत्महत्या कर ली थी। संतोष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बेटे की शिकायत पर सराय रोहिल्ला थाने में मनोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed