{"_id":"5dcada058ebc3e5b10029c48","slug":"nine-year-old-child-left-home-alone-to-meet-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा से मिलने घर से अकेला बहादुरगढ़ के लिए निकल गया नौ साल का बच्चा, पहुंचा यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादा से मिलने घर से अकेला बहादुरगढ़ के लिए निकल गया नौ साल का बच्चा, पहुंचा यहां
Tue, 12 Nov 2019 09:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पानीपत के समालखा से रवि कुमार का 9 साल का मासूम बेटा अंश बहादुरगढ़ में रहने वाले अपने दादा से मिलने के लिए घर से अकेला निकल गया। ट्रेन से वह बहादुरगढ़ के लिए रवाना हुआ, लेकिन भटकता हुआ बवाना इलाके में आ गया।
गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने बच्चे को रात में लावारिस घूमते देख पूछताछ की और फिर परिजनों से मिलवा दिया। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बवाना थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय पाल 10 नवंबर की रात गश्त पर थे।
लावारिस घूम रहे 9 साल के बच्चे को देखकर उन्होंने रोका और परिवार के बारे में पूछताछ की। बच्चे ने कोई जवाब नहीं दिया। विजय पाल उसे लेकर थाने पहुंचे और खाना खिलाया। इस दौरान पूछताछ में बच्चे ने अपने बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह समालखा से ट्रेन पकड़कर बहादुरगढ़ के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ता भटककर बवाना इलाके में आ गया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर उसे चाइल्ड केयर होम में भेज दिया। अगले दिन उसके परिजनों से संपर्क किया गया। जानकारी मिलने ही परिजन बवाना थाने पहुंच गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।