फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine month old child swallows Alpin in Noida removed through endoscopy

'धरती के भगवान' ने बच्चे को दिया नया जीवन: मासूम के पेट के एक्सरे में दिखी जानलेवा चीज, एंडोस्कोपी कर निकाली

Tue, 14 Nov 2023 07:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Nov 2023 07:56 PM IST
सार

डॉक्टर का कहना है कि अगर अधिक देर होती तो आलपिन आंतों के अंदर पहुंच सकती थी। इससे आंतों को नुकसान होता। यह बच्चे के लिए गंभीर हो जाता।
 

विज्ञापन
Nine month old child swallows Alpin in Noida removed through endoscopy
बच्चे के पेट का एक्सरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में नौ महीने का बच्चे खेल-खेल में आलपिन निगल गया। बच्चे की आंतों को नुकसान नहीं हो, इसके लिए चाइल्ड पीजीआई में आनन-फानन बच्चे के पेट से एंडोस्कोपी की मदद से आलपिन को निकाला गया। डॉक्टर का कहना है कि अगर अधिक देर होती तो आलपिन आंतों के अंदर पहुंच सकती थी। इससे आंतों को नुकसान होता। यह बच्चे के लिए गंभीर हो जाता।

विज्ञापन

 

सेक्टर-48 के रहने वाले जिज्ञांश को लेकर चाइल्ड पीजीआई की इमरजेंसी में परिजन पहुंचे थे। माता-पिता ने डॉक्टरों को बताया कि खेलते समय बच्चे के हाथ में आलपिन लग गई। इसे उठाकर बच्चे ने मुंह में डाल लिया। मुंह में आलपिन डालते हुए मां ने देख लिया। इसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा आलपिन को निगल गया। घबराए परिजनों के बताने पर आनन-फानन में बच्चे का एक्सरे कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे का इजाज कर रहे चाइल्ड पीजीआई के पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. विकास जैन ने बताया कि एक्सरे में बच्चे के पेट में आलपिन दिखाई दी। देरी होने पर इसके आंतों में पहुंचने के खतरे को देखते हुए एंडोस्कोपी के जरिए आलपिन को निकालने का फैसला लिया गया। आलपिन निगलने के करीब तीन घंटे के अंदर इसे बाहर निकाल लिया गया। बच्चा अब सुरक्षित है। उसे 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन

देरी न करें तुरंत दिखाएं
डॉ. विकास जैन का कहना है कि बच्चे के पास नुकीली व निगल सकने वाली चीजें न रखें। अगर बच्चा खेल-खेल में निगल भी ले। ऐसे में बिना देरी किए उसे अस्पताल लेकर आएं। ऐसे में आंतों में होने वाले संक्रमण या उससे घायल होने से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed