{"_id":"65d21b0b4141daeba20e591a","slug":"nine-major-roads-of-shahdara-district-will-be-beautified-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शाहदरा जिले की नौ प्रमुख सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शाहदरा जिले की नौ प्रमुख सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
Sun, 18 Feb 2024 08:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:30 PM IST
सार
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार वैश्विक मानकों का पालन करते हुए एक फ्लेक्सिबल और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर जोर दे रही है। इस परियोजना के जरिए दिल्ली की सड़कें और मजबूत होंगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शाहदरा जिले की कई सड़कों के सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य दिल्लीवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देना और आसपास के इलाकों से इंटर कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इसके तहत शाहदरा जिले की प्रमुख नौ सड़कों का सौंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार वैश्विक मानकों का पालन करते हुए एक फ्लेक्सिबल और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर जोर दे रही है। इस परियोजना के जरिए दिल्ली की सड़कें और मजबूत होंगी। साथ ही यह दिल्ली सरकार की दिल्लीवासियों को विश्व स्तरीय मानकों का सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर देने की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। इन सड़कों के मजबूतीकरण से इलाके के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा, सड़कों से भीड़ कम होगी और मेन रोड से कॉलोनियों तक इंटर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन
मंत्री आतिशी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम बहुत पहले किया गया था। पीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञों की सहायता से इन सड़कों का अच्छे से मूल्यांकन किया है और जल्द से जल्द इनकी मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आतिशी से हाई क्वालिटी के सड़क निर्माण के लिए वैश्विक मानकों का पालन करने के साथ-साथ यह भी निर्देश दिया हैं कि सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान आने जाने वाले यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
विज्ञापन
वैश्विक मानकों का खास ध्यान रखते हुए और दिल्लीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार इस परियोजना के जरिए न केवल सड़कों का निर्माण कर रही है, बल्कि जनता के लिए एक मजबूत और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाने पर भी जोर दे रही है। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 'मिशन मोड' में काम कर रही है।
शाहदरा रोड डिवीजन की इन सड़कों का होगा मरम्मत
- टेलीफोन एक्सचेंज आर-ब्लॉक रोड से होते हुए जीटी रोड से रोड नंबर 64 तक
- एलआईसी रोड (मलेरिया कार्यालय एमसीडी से जी.टी. रोड तक)।
- डिवाइडर रोड से पम्मी स्वीट के पास गुरुद्वारा रोड तक की सड़क।
- हंस राज पब्लिक स्कूल दिलशाद गार्डन के सामने वाली सड़क।
- टी-प्वाइंट, एल पॉकेट से आर ब्लॉक छोटी रोटरी तक सड़क।
- रोड नं. 62 (जम्मू-कश्मीर पॉकेट) से पेट्रोल पंप जीटी रोड (रेड क्रॉस सोसाइटी के सामने)।
- गुरुद्वारा रोड (कलंदर कॉलोनी का टी-पॉइंट) गौरी शंकर से सड़क।
- डिवाइडर रोड से गुरुद्वारा तक सड़क (मुखर्जी पब्लिक स्कूल के पास) दिलशाद गार्डन
- रोड नंबर 69